
OPPO ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘रेनो 6’ सीरीज़ को पेश किया था। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत दो नए मोबाइल फोन Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro लॉन्च किए गए थे जो, 64MP Rear और 32MP Selfie कैमरा के साथ ही Dimensity चिपसेट तथा AMOLED डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने दो दिन पहले ही थाईलैंड में इस सीरीज़ के ओपो रेनो6 ज़ेड स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाईव किया था वहीं आज ओपो ने वियतनाम में इस नए ओपो फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर से पर्दा उठाते हुए OPPO Reno6 Z 5G को ऑफिशियल कर दिया है।
OPPO Reno6 Z का प्राइस
सबसे पहले कीमत की बात करें तो ओपो रेनो6 ज़ेड को वियतनाम में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। इस फोन में 5 जीबी की एक्सटेंडेड रैम भी दी गई है जिसके बाद फोन की रैम मैमोरी 13GB RAM (8GB RAM + 5GB RAM) हो जाती है। यह फोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इस वेरिएंट का दाम VND 9,490,000 यानी भारतीय करंसी अनुसार 30,500 रुपये के करीब है। वियतनाम में यह फोन कल यानी 21 जुलाई से Aurora और Stellar Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
OPPO Reno6 Z की स्पेसिफिकेशन्स
ओपो रेनो6 ज़ेड 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 800निट्स ब्राइटनेस व 409पीपीआई सपोर्ट करती है। OPPO Reno 6Z 5G फोन को एंडरॉयड 11 आधारित कलरओएस 11.1 पर लॉन्च किया गया है जो मीडियाटेक के Dimensity 800U चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 16GB RAM और Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ ताकत का प्रदर्शन करेगी iQOO 8 सीरीज़, साथ में मिलेगी 2K डिसप्ले और 120W चार्जिंग
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO Reno 6Z 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सुपरवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ओपो रेनो 6ज़ेड में पावर बैकअप के लिए 4,310एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30वॉट VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro का इंडियन प्राइस
इंडियन मार्केट में मौजूद ओपो रेनो 6 और ओपो रेनो 6 प्रो की बात करें तो OPPO Reno 6 को कंपनी ने 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को साथ लॉन्च किया है जिसका प्राइस 29,990 रुपये है। वहीं दूसरी ओा OPPO Reno 6 Pro को 12GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसका दाम 39,990 रुपये है। बता दें कि OPPO Reno 6 Pro की सेल जहां आज 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है वहीं OPPO Reno 6 की बिक्री 29 जुलाई से शुरू होगी।





















