Pixel 6 Series के लॉन्च से पहले Google ने डिलिस्ट किए Pixel 5 और Pixel 4a 5G फोन

Join Us icon

Google के बारे में चर्चा है कि कंपनी बेहद जल्द टेक मंच पर अपनी Pixel 6 series पेश करने वाली है। गूगल ने हालांकि अभी तक पिक्सल 6 सीरीज़ के लॉन्च की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि सीरीज़ के तहत Pixel 6 और Pixel 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। वहीं अब एक नई खबर सामने आ रही है कि गूगल ने पिक्सल 6 सीरीज़ के बाजार में आने से पहले Pixel 5 और Pixel 4a 5G फोन डिस्कांटिन्यू कर दिया है और अब इन स्मार्टफोन मॉडल्स का प्रोडक्शन नहीं किया जाएगा।

Google Pixel 5 और Pixel 4a 5G फोन को बंद किए जाने की जानकारी 9टू5गूगल वेबसाइट के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गूगल कंपनी ने अपनी यूएस वेबसाइट पर पिक्सल 5 और पिक्सल 4ए 5जी फोन को डिलिस्ट कर दिया है। यह खबर मिलने के बाद जब हमने गूगल के इंडिया स्टोर का रूख किया तो वहां फिलहाल पिक्सल 4ए मॉडल उपलब्ध था, जिसे शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यूएस गूगल स्टोर से इन फोन को हटाया जाना इस बात का ईशारा माना जा रहा है कि कंपनी अब बेहद जल्द Google Pixel 6 series लॉन्च करने वाली है।

Google Pixel 6 की स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक Pixel 6 स्मार्टफोन को 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस फ्लैट डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। Google Pixel 6 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये डुअल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50MP वाइड एंगल और सेकेंडरी कैमरा 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर होगा।

Google delists Pixel 5 and Pixel 4a smartphone ahead of the Pixel 6 series launch

इसके साथ ही सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Google Pixel 6 स्मार्टफोन में 4614mAh की बैटरी होगी, फिलहाल चार्जिंग को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। गूगल का यह फोन 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। यह फोन कंपनी के लेटेस्ट Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : भारतीयों को पसंद चीनी, Top 5 Smartphone ब्रांड्स में चार नाम है चाइनीज, Xiaomi बना नंबर वन, Samsung की बढ़ी परेशानी

Google Pixel 6 Pro स्पेसिफिकेशन्स

पिक्सल 6 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.71 इंच की क्वॉडएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही गई है। लीक की मानें तो फोन के बैक पैनल में 50MP वाइड, 12MP अल्ट्रवाइड कैमरा लेंस के साथ 48MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। फिलहाल जूम कैपेबिलिटीज को लेकर अभी जानकारी नहीं है। इसके साथ ही इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Google delists Pixel 5 and Pixel 4a smartphone ahead of the Pixel 6 series launch

लीक के अनुसार इस फोन में 5000mAh बैटरी होगी, लेकिन चार्जिंग को लेकर जानकारी नहीं है। इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रो मॉडल को 12GB की RAM के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह फोन भी Android 12 पर रन करेगा। गूगल के दोनों स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इन्हें 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here