
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp कई अपकमिंग फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनकी जानकारी अब तक कई लीक रिपोर्ट्स से सामने आ चुकी है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नए फीचर भी लॉन्च किए हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को डबल करने का काम कर रहे हैं। वहीं, अब कंपनी एक और नए फीचर पर काम कर रही है जिसका इंतजार यूजर्स को काफी वर्षों से है। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कंपनी ऑफिशियल तौर पर (Move chats to Android) iPhone से Android में चैट्स को ट्रांसफर करने वाले ऑप्शन पर काम कर रहा है।
WhatAapp Move chats to Android फीचर
माना जा रहा है कि इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को एक्सपीरियंस पहले से और अच्छा होगा। दरअसल, WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें यह दिखाया गया है कि फीचर लॉन्च होने के बाद यह कैसे काम करेगा। इस फीचर का नाम Move chats to Android बताया जा रहा है। इस विकल्प को WhatsApp iOS प्लेटफॉर्म पर अलग से एड किया जाएगा। हालांकि, WhatsApp ने अभी तक iOS से Android चैट ट्रांसफर फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: किसी का भी WhatsApp Status ऐसे करें डाउनलोड, अब नहीं पड़ेगी स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत
Thank you @xdadevelopers for your recent discovery about the “Switch to Android” app, to migrate WhatsApp chat history from iOS to Android. ?
These screenshots show how the process works. This feature is under development and it will be available in a future update. https://t.co/FmZbXi33L2 pic.twitter.com/w7GiCUHSuS— WABetaInfo (@WABetaInfo) July 28, 2021
हालांकि, अभी यह फीचर अंडर डेवलपमेंट बताया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि इसका iOS बीटा वर्जन जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप इस साल अप्रैल से चैट ट्रांसफर फीचर पर काम कर रहा है। कथित तौर पर यह फीचर WhatsApp के सॉफ्टवेयर में कुछ महीनों से दिखाई देने लगेगा। इसे भी पढ़ें: WhatsApp का iPhone यूजर्स को तोहफा, भेज पाएंगे हाई क्वालिटी इमेज
WhatsApp Archived Chats
व्हाट्सएप ने इस हफ्ते आर्काइव्ड चैट सेटिंग्स (WhatsApp Archived Chats) को रोलआउट कर दिया है। यह फीचर उपयोगकर्ताओं को आर्काइव्ड मैसेज थ्रेड में एक नया मैसेज प्राप्त होने पर भी अपनी आर्काइव चैट को म्यूट रखने की परमिशन देगा। पहले ऐसा होता था कि जैसे ही आर्काइव चैट में कोई नया मैसेज आता था तो वो अनआर्काइव हो जाती थीं। यह नया फीचर WhatsApp यूजर को अपने इनबॉक्स पर ज्यादा नियंत्रण और आर्काइव्ड चैट फोल्डर को मैनेज करने के ऑप्शन उपलब्ध कराएगा। WhatsApp ने इस फीचर को ऑफिशिल तौर पर जारी करते हुए एक बयान के अनुसार, कई यूजर्स मांग कर रहे हैं कि नया मैसेज आने पर आर्काइव चैट मेन चैट लिस्ट में आ जाती है जबकि उसे आर्काइव फोल्डर में ही होना चाहिए।


















