लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर आया 5,000mAh बैटरी वाला Infinix Smart 5A, कीमत होगी 6000 रुपये के करीब

Join Us icon

Infinix ने पिछले दिनों बता दिया था कि कंपनी आने वाली 2 अगस्त को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Smart 5A लॉन्च करने वाली है। यह कंपनी का एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जो कम कीमत पर बाजार में उजारा जाएगा। इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए के बाजार में आने से पहले आज इस फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर लॉन्च से पहले ही फोन की फोटो और इसकी स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

Infinix Smart 5A का डिजाईन

इनफिनिक्स का यह लो बजट स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर दिखाई गई फोटो में फोन के फ्रंट पैनल पर बेजल लेस स्क्रीन दी गई है जिसमें नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी ओर बीच में ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। Infinix Smart 5A के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो सेंसर्स के साथ एक फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है जिसमें नीचे की ओर Infinix की ब्रांडिग भी मौजूद है।

Infinix Smart 5A india launch on 2 august with 5000mah battery dual camera price sale

Infinix Smart 5A की स्पेसिफिकेशन्स

फ्लिपकार्ट पर बने प्रोडक्ट पेज से यह पता चला है कि इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए को कंपनी की ओर से 6.53 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह एक आईपीएस स्क्रीन होगी जो 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। फ्लिपकार्ट प्रोडक्ट पेज से यह भी साफ हो गया है कि Infinix Smart 5A का वज़न जहां 183ग्राम होगा वहीं फोन का डायमेंशन 8.7एमएम किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो एआई तकनीक से लैस होगा।

Infinix Smart 5A india launch on 2 august with 5000mah battery dual camera price sale

Infinix Smart 5A को कंपनी की ओर से 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जो कंपनी के दावेनुसार एक बार के चार्ज में 35 दिन का स्टेंडबॉय टाईम, 19 घंटे का वीडियो और 28 घंटे का आडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। फ्लिपकार्ट प्रोडक्ट पेज पर इस फोन को Midnight Black, Quetzal Cyan और Ocean Wave कलर में दिखाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इंडियन मार्केट में Infinix Smart 5A की कीमत 6,000 रुपये के करीब देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here