Vaccine लगवाने पर Cash और Car दे रही Amazon, टीका लगाते ही बन जाओगे करोड़पति!

Join Us icon

Corona से बचाव के लिए पूरे विश्व के साथ ही भारत में भी तेजी से टीकाकरण (Corona Vaccination) का काम किया जा रहा है। लेकिन, Corona Vaccine की सुस्त पड़ी रफ्तार को तेज करने के लिए अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह के ऑफर की पेशकश कर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस लिस्ट में अब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, कंपनी अपने फ्रंट लाइन वर्कर्स को $500,000 के नकद पुरस्कार के साथ-साथ कारों और छुट्टियों के पैकेज की पेशकश कर रही है, हालांकि इसके लिए उन्हें ये साबित करना होगा कि उन्हें कोविड -19 के खिलाफ टीका लगाया गया है।

अमेजन दे रहा करोड़ों रुपए

अमेजन अपने 1.3 मिलियन-मजबूत वर्कफोर्स के लिए एक कॉर्पोरेट लॉटरी लेकर आई है, जिसे मैक्स योर वैक्स कहा जा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन ने कहा कि 9 अगस्त से कर्मचारियों को अपनी लॉजिस्टिक फैसिलिटीज में मास्क पहनना होगा, भले ही टीका लग चुका हो। इसे भी पढ़ें: चीन को डबल झटका, Amazon ने इन 19 चाइनीज ब्रांड को किया बैन

amazon-online-shopping

मिलेगा इतना इनाम

अमेजन की प्रतियोगिता कुल 18 गिफ्ट देगी, जिसकी कुल कीमत $2 मिलियन है। इसमें दो $500,000 (लगभग 3.70 करोड़ रुपए) नकद पुरस्कार, छह $100,000 (करीब 70 लाख रुपए) गिफ्ट, पांच नए व्हीकल और पांच वैकेशन पैकेज शामिल है।

corona-vaccine-whatsapp

वैक्सीन लगवाओ iPhone ले जाओ

न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार हांगकांग में कोरोना संक्रमण के बाद सुस्त गति से टीकाकरण का काम चल रहा था, जिसमें तेजी लाने के लिए लोगों को गिफ्ट दिए जा रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग कोविड वैक्सीन लगवाएं। हेंडरसन लैंड डेवलपमेंट कंपनी ने घोषणा की है कि जिन लोगों को कोविड -19 जैब मिलेगा, उनके पास भी गोल्ड बार जीतने का मौका होगा, जबकि एक अन्य कंपनी, सन हैंग काई प्रॉपर्टीज उन लोगों को आईफोन की पेशकश कर रही है, जिन्हें वैक्सीन लग गई है। इसे भी पढ़ें: Amazon Prime Video पर मौजूद 10 पॉपुलर बॉलीवुड मूवी, यहां देखें लिस्ट

स्मार्टफ़ोन पर वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए APK फाइल डाउनलोड न करें

अगर आपको भी वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए SMS पर APK फाइल का लिंक मिल रहा है तो यह फ़र्ज़ी ऐप हो सकती है जिसमें कई तरह के मालवेयर हो सकते हैं। इस तरह के मैसेज में में आए लिंक से ज़रिए ऐप डाउनलोड करने पर आपके स्मार्टफ़ोन पर हैकर्स अटैक कर जारी जानकारी जैसे – बैंकिंग पासवर्ड, फ़ोटोज़ और दूसरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन्स पर ऐप आधिकारिक ऐप स्टोर के ज़रिए ही करें। बता दें कि एंड्रॉयड यूज़र्स Google Play Store और iOS यूजर्स को Apple App स्टोर से ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here