
इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में मौजूद कंपनियां Reliance Jio, Airtel और Vi कई तरह के प्लान्स उपलब्ध करा रही हैं। हाल ही में इन कंपनियों ने बिना किसी लिमिट वाले प्लान्स भी यूजर्स के लिए पेश किए हैं। हम आज आपको Jio, Airtel और Vi के पोर्टफोलियो में मौजूद इस तरह के कुछ प्लान्स की जानकारी देने वाले हैं जो कि बिना किसी लिमिट के साथ यूजर्स को पूरी वैधता डाटा उपलब्ध कराते हैं। तो आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में। इस लिस्ट में केवल वही प्लान्स शामिल किए गए हैं जो बिना डेली डाटा लिमिट के साथ आते हैं।
बिना डेली डाटा लिमिट वाले बेस्ट Jio प्लान
Jio का 127 रुपए वाला प्लान: रिलायंस जियो के नए प्लान में 127 रुपये वाला यह सबसे अफोर्डेबल प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को अनलमिटेड ऑडियो और वीडियो कॉलिंग, रोज 100 SMS और जिओ ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है, जिसमें JioTV, JioCinema, JioNews, और कई ऐप्स हैं। जियो के 127 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों की है, जिसमें यूजर्स को कुल 12GB डाटा मिलता है। यह डाटा बिना किसी डेली लिमिट के आता है।
Jio का 247 रुपए वाला प्लान: रिलायंस जियो के 247 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को बिना FUP लिमिट के 25GB का डाटा मिलता है। इस प्लान के में यूजर्स को बाकी सारे बेनिफिट 127 रुपये वाले प्लान की तरह मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel और Vodafone Idea, जानें 30 दिन का प्लान किसका है बेस्ट
Jio का 447 रुपए वाला प्लान: रिलायंस जियो के 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 60 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को कुल 50GB का डेटा मिलता है। जैसा ही हमने पहले ही बताया कि इस प्लान के साथ डेली डाटा लिमिट नहीं मिलती है। इस प्लान में भी रिलायंस जियो यूजर्स को 127 रुपये वाले सभी दूसरे बेनिफिट मिलते हैं।

Jio का 597 रुपए वाला प्लान: रिलायंस जियो के 597 रुपये वाले लेटेस्ट प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 75GB का डाटा मिलता है। इस प्लान के बाकि बेनिफिट 147 रुपये जैसे ही हैं।
Jio का 2397 रुपए वाला प्लान: रिलायंस जियो के 2,397 रुपये वाला प्लान एनुअल प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 365GB डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान बिना डेली लिमिट के आता है। इस प्लान के दूसरे बेनिफिट की बात करें तो यह 147 रुपये जैसे ही हैं।
बिना डेली डाटा लिमिट वाले बेस्ट Airtel प्लान

Airtel 456 रुपए वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में 60 दिनों की वैधता के लिए 50GB डाटा और प्रति दिन 100 एसएमएस शामिल हैं। इसके अलावा, एयरटेल ग्राहकों को एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल का निःशुल्क टेस्टिंग वर्जन भी मिलता है, साथ ही एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, शॉ अकादमी एक वर्ष के लिए, अपोलो 24/7 सर्किल, और 100 रुपये फास्टैग कैशबैक दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 5G सर्विस से अभी लोगों को क्यों नहीं है ज्यादा उम्मीद, जानें 5 कारण
बिना किसी डेली डाटा लिमिट वाले बेस्ट Vi प्लान

Vi 447 रुपए वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल की तर वीआई के पास भी नो डेली लिमिट डाटा वाला सिर्फ एक प्रीपेड रिचार्ज है। रिचार्ज पैक की कीमत 447 रुपए है। यह 60 दिनों की वैधता के लिए साथ कुल 50GB डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। यह प्लान वीआई मूवीज और टीवी की मुफ्त एक्सेस भी देता है जिसमें फिल्में, मूल सामग्री, लाइव टीवी और बहुत कुछ शामिल हैं।





















