Realme का टैबलेट MediaTek Helio G80 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Realme ने कंफर्म किया है कि वह इस साल अपना पहला टैबलेट लॉन्च करेगा। रियलमी का यह टैबलेट Realme Pad के नाम से लॉन्च करेगा। रियलमी के टैब को लेकर जब से जानकारी सामने आई है इसके बारे तरह तरह की जानकारी सामने आ रही है। कंपनी कई मौक़े पर अपने अपकमिंग टैबलेट Realme Pad को टीज करते आया है। अब रियलमी के टैबलेट को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

इंडियन यूट्यूबर साहिल करौल ने अपकमिंग Realme Tab को लेकर नई जानकारी शेयर की है। उन्होंने ट्वीट कर अपकमिंग Realme Pad को प्रोसेसर के बारे में जानकारी शेयर की है। अब तक रियलमी के अपकमिंग टैब के बारे में खबर थी कि यह MediaTek Helio प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा, लेकिन फिलहाल चिपसेट के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन साहिल ने शेयर किया है कि रियलमी का टैबलेट मीडियाटेक के Helio G80 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।

realme-pad-press-4

यह ख़बर उन लोगों को निराश कर सकती है जिन्हें उम्मीद थी कि Realme Pad को फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। मीडियाटेक ने Helio G80 को पिछले साल मिड-रेंज में पेश किया था। रियलमी के अपकमिंग टैबलेट का मुक़ाबला शाओमी Mi Pad 5 सीरीज़ से बताया जा रहा था लेकिन अब यह मुमकिन नहीं है। Mi Pad 5 series को कंपनी ने Snapdragon 860 और Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Buds 2 भारत में लॉन्च, जानें क्या है कीमत और सेल ऑफर्स

रियलमी का अपकमिंग टैबलेट मिड-रेंज चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे में संभव है कि Realme Pad शाओमी और दूसरी कंपनियों के टैबलेट से सस्ता हो सकता है। Realme Pad के बारे में अब तक जो अन्य जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक, रियलमी के इस टैब में 10.4-इंच का AMOLED स्क्रीन, क्वाड स्पीकर, 8MP का रियर और फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि Realme Pad टैब में स्टायलस का सपोर्ट दिया जाएगा। रियलमी के टैबलेट में 7100mAh की बैटरी दी जा सकती है। रियलमी के टैबलेट के बारे में कहा जा रहा है कि यह 9 सितंबर को पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने पांचवी बार बढ़ाए Redmi Note 10 के दाम, जानें लेटेस्ट कीमत

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here