
Apple के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी सितंबर महीने में अपनी अपकमिंग iPhone 13 लाइनअप को लॉन्च कर सकती है। iPhone 13 सीरीज के एक मॉडल को नॉचलैस डिस्प्ले डिजाइन के साथ Apple के अपने पॉपुलर वेब सीरीज Ted Lasso में स्पॉट किया गया है। इस बात की संभावनाएं बहुत कम हैं कि ऐप्पल अपनी वेब सीरीज के जरिए अपकमिंग स्मार्टफोन का डिजाइन गलती से प्रकट करें। एक बार फिर से एप्पल के अपकमिंग फोन की बात करें तो यह Ted Lasso के सेकेंड सीरीज के छठें एपिसोड जिसका टाइटल The Signal है के दो सीन में देखने को मिला है। इस फोन में iOS का यूजर इंटरफेस है और नॉच नहीं दिखाई दे रही है।
क्या अपकमिंग iPhone में नहीं मिलेगी नॉच?

वेब सीरीज़ के दो सीन में से एक में फ़ोन को साइड एंगल से और फिर डिस्प्ले दिखाया गया है जिसकी डिस्प्ले में नॉच नहीं दी गई थी। यह कहना कठिन है कि शॉट में कैमरा एंगल की वजह से डिस्प्ले की नॉच नहीं दिखाई दे रहा है। आप ऊपर दिए फ़ोटो में देखकर ख़ुद अंदाज़ा लगा सकते हैं। यह भी संभव हो सकता है कि ऐप्पल ने अपकमिंग आईफ़ोन के डिज़ाइन को छिपाने के लिए कुछ स्पेशल इफ़ेक्ट की मदद से यह किया हो। ऐसे में यह तर्क भी दिया जा सकता है कि Apple ऐसा करने की बजाय कास्ट मेंबर को iPhone 12 सीरीज़ का फ़ोन दे सकता था।
iPhone 13 में होगी छोटी नॉच (रूमर्स)
Apple IPhone X के लॉन्च के बाद से ही कंपनी अपने फोन में फेसआईडी के लिए डिस्प्ले में बड़ा नॉच ऑफ़र करता है। अपकमिंग iPhone 13 को लेकर अब तक सामने आए रूमर्स और लीक रिपोर्ट बताते हैं कि iPhone 13 में छोटा नॉच होगा। लेकिन नॉच को पूरी तरह से हटा दिया जाए यह असंभव लगता है। हालांकि, इस बात की भी संभावना है कि ऐप्पल अपकमिंग iPhone डिस्प्ले से फेसआईडी रिमूव कर अंडर डिस्प्ले टंच सेंसर देकर नॉच को पूरी तरह रिमूव कर दें। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 और S22+ स्मार्टफोन में होगा शानदार 3X ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा
एप्पल के अपकमिंग iPhone को लेकर किए दावे कितने सही हैं, इसके लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि एप्पल की अपकमिंग सीरीज़ सितंबर महीने के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें : Vivo X70 सीरीज के स्मार्टफोन Exynos 1080 प्रोसेसर और 120Hz रिफ़्रेश रेट के साथ होगा लॉन्च


















