
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो अपना फ्लैगशिप Vivo X70 सीरीज को अगले महीने लॉन्च करेगा। हालांकि, फिलहाल वीवो ने स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर डेट का ऐलान नहीं किया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वीवो तीन स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro, और Vivo X70 Pro+ को लॉन्च कर सकता है। वीवो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। वीवो के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Bald Panda ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर किए हैं। यहां हम आपको वीवो के तीनों स्मार्टफ़ोन के बारे में बता रहे हैं।
Vivo X70
Vivo X70 स्मार्टफोन में 6.56-इंच का डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रेजलूशन 1080p है। Vivo के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह मीडियाटेक के Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी बाद में Exynos 1080 वर्जन पेश किया जा सकता है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो इसमें 40MP का प्राइमरी कैमरा और दो कैमरा 12MP और 13MP का हो सकता है। Vivo X70 स्मार्टफोन में 4400mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्ज दिया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो के फोन में Z-axis मोटर, सिंगल पंच होल और इंफ्रारेड स्केनर दिया जा सकता है। Vivo X70 स्मार्टफोन में तीन कलर – ब्लैक, व्हाइट और औरा वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

Vivo X70 Pro
Vivo X70 Pro स्मार्टफोन में भी डिस्प्ले का साइज, रेजलूशन और रिफ्रेश रेट Vivo X70 की तरह दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4400mAh की बैटरी 44W की फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। Vivo का यह फोन Exynos 1080 प्रोसेसर में पेश किया जाएगा। इस फोन में चार रियर कैमरा सेंसर होंगे, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, दो 12MP/13MP सेंसर, जिनमें से एक 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एक 8MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ 5x ऑप्टिकल ज़ूम हो सकता है। optical zoom. Vivo X70 Pro स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की बात करें तो ये Vivo X70 की तरह ही होंगे।
Vivo X70 Pro+
Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन इस सीरीज का टॉप मॉडल है। इस फोन की डिस्प्ले का साइज 6.78-इंच होगा, जो 10-bit स्क्रीन होगी और इसका रेजलूशन 2K होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ़्रेश रेट 120Hz LTPO है। Vivo का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे टॉप Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4500mAh की बैटरी और 55W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ साथ 50W फ़ास्ट वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : 5G स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi का दबदबा, सभी को पीछे छोड़ बना नंबर वन ब्रांड
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में प्राइमेरी कैमरा 50MP Samsung GN1 सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन में 48MP IMX598 सेंसर, 12MP कैमरा और एक 8MP का पेरिस्कोप कैमरा जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वीवो का यह फोन ब्लैक (AG finish), ऑरेंज (वेजेटेरियन लेदर) और ब्लू (प्लेन लेदर) कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर, आसानी से लगाए पता






















