
पिछले साल दिसंबर माह में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना डिवाईस कूल1 डुअल लॉन्च किया था। उस वक्त यह फोन 4जीबी रैम के साथ 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं आज कूल1 डुअल का 3जीबी रैम वेरिएंट भी कंपनी द्वारा पेश कर दिया है, जो अमेज़न इंडिया पर 10,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिस्ट है।
फिर से जियो लाने वाला है आकर्षक आॅफर, कंपनी ने दी जानकारी
लेईको द्वारा अधिकृत कूलपैड के स्मार्टफोन कूल1 डुअल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत इस फोन का डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन में मोनोक्रोम और आरजीबी तकनीक से लैस 13–मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए गए है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8–मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इसके अलावा यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है तथा 5.5–इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो आधारित है तथा स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर काम करता है।
अब नोकिया तैयार करेगा बीएसएनएल और एयरटेल के लिए हाईस्पीड 5जी नेटवर्क
कूल1 डुअल के इस वेरिएंट में 4जी वोएलटीई सपोर्ट व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यूएसबी टाईप–सी जैसे फीचर्स दिए गए है। इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन कल से ही ई–कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 10,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।



















