
अब तक आप 4जी नेटवर्क की मजेदार स्पीड का लाभ तो देख ही चुके हैं। तो अब तैयार हो जाइये 5जी नेटवर्क का आनंद उठाने के लिए। देश में बेहतरीन नेटवर्क सर्विस के लिए रिलायंस जियो ने जहां सैमसंग का हाथ थामा है, वहीं देश में 5जी नेटवर्क सर्विस के लिए एयरटेल व बीएसएनएल ने नोकिया का दामन चुना है।
रिलायंस जियो ने भारत में अपने 4जी नेटवर्क व सर्विस के जरिये इंटरनेट सेवाओं में नई क्रांति ला दी है। और इसी बदलाव को अब नोकिया आगे ले जा रहा है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और सरकारी कंपनी बीएसएनएल के साथ मिलकर नोकिया देश के नेटवर्क को 5जी में बदलने का काम कर रहा है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया ने देश में 5जी नेटवर्क के लिए आवश्यक मुद्दों व जरूरतों को पूरा करने के लिए एयरटेल और बीएसएनएल के साथ एमओयू साईन किया है। इसके तहत नोकिया का ईरादा देश में अगले साल तक 5जी नेटवर्क के जुड़े फील्ड कंटेंट और ऐप्लीकेशन्स की शुरूआत करना है।
इंटेक्स ने लॉन्च किया ईएलवाईटी-ई1, जानें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया के मार्केट हेड संजय मलिक के अनुसार कंपनी अभी तक गुजरात, बिहार, यूपी पूर्व, मुंबई, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब व केरल में एयरटेल नेटवर्क के माध्यम से 4जी उपकरण प्रोवाईड करा चुकी है तथा बीएसएनएल के साथ कंपनी दूरसंचार ऑपरेटर के लिए प्रचेज़ आॅडर पर कार्य कर रही है।
लेईको का डुअल कैमरे वाला फोन कल होगा लॉन्च
आपको बता दें कि नोकिया बेंगलुरु में अपना रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बना रही है जहां देशा की 5जी सर्विसेज के विस्तार संबधी शोध व अनुंसधान कार्य होंगे तथा उपभोक्ताओं की जरूरतों को परखा जाएगा।



















