
आज के समय में स्मार्टफोन में हैकिंग की खबरें आम हो गई हैं। लेकिन, इन्हीं खबरों के बीच एक ऐसे Android स्मार्टफोन ने दस्तक दे दी है जिसमें बड़ा से बड़ा हैकर्स सेंध नहीं लगा पाएगा। इस बात का दावा खुद उस कंपनी ने किया है, जिसने इसे बनाया है। दरअसल, जर्मनी की IT सिक्यॉरिटी कंपनी Nitrokey ने स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा है और अपना पहला स्मार्टफोन NitroPhone 1 लॉन्च किया है। फोन की कीमत $750 यानी 54,745 रुपए के लगभग है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे सुरक्षित एंडरॉयड स्मार्टफोन है।
NitroPhone 1 SmartPhone
दरअसल, Nitrokey कंपनी एन्क्रिप्टेड यूएसबी स्टिक और ऐसे अन्य प्रोडक्ट के लिए दुनिया में जानी जाती है। Nitrokey कंपनी ने NitroPhone1 स्मार्टफोन के साथ ही मोबाइल फोन की दुनिया में कदम रखा है। NitroPhone 1 में सिक्यॉरिटी, प्राइवेसी और सिंपल यूजर एक्सपीरियंस के साथ मॉडर्न हार्डवेयर मिलता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NitroPhone 1 असल में यह गूगल का Pixel 4a स्मार्टफोन है, जिसमें कंपनी ने GrapheneOS इंस्टॉल किया है। यह Android का एक सिक्योरिटी-हार्डन वर्जन है जो गूगल सर्विसेस को हटा देता है और सुरक्षा उपायों को एड कर देता है। हालांकि, फोन में गूगल मोबाइल सर्विस का सपोर्ट नहीं मिलेगा। लेकिन, इसके बाद भी आप गूगल ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: फ्री कोरोना वैक्सीन वाले लिंक से रहें सावधान, हैकर्स भेज रहे मैसेज
NitroPhone 1 की खासियत
कंपनी ने जानकारी दी है कि हैकर्स किसी भी तरह से इस फोन के ऐप्स डिवाइस का IMEI और सीरियल नंबर, सिम कार्ड सीरियल नंबर, सब्सक्राइबर आईडी, मैक एड्रेस जैसी डिटेल्स का एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा फोन में लिमिटेड ऐप्स प्री-इंस्टॉल दिए जाएंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने सिक्यॉरिटी को बढ़ाने के लिए डिवाइस से माइक्रोफोन भी हटा दिया है, ताकी कोई भी आपकी बिना मर्जी बातें न सुन सके। कुल मिलकार कहा जा सकता है कि यह फोन उन सभी लोगों के लिए है, जो अपने पर्सनल डाटा की सुरक्षा को लेकर ज्यादा परेशान रहते हैं।
![]()
NitroPhone 1 की स्पेसिफिकेशन
अगर बात करें फोन स्पेसिफिकेशन तो यह बिल्कुल पिक्सल 4ए जैसा ही हैं। यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश आएगा जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.81 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है। Google Pixel 4a में आलवेज़ ऑन डिसप्ले दी गई है जो एचडीआर और 443पीपीआई सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: WhatsApp की सिक्योरिटी पर हैकर्स ने लगाई सेंध, खतरे में है यूजर्स का अकाउंट और डाटा
इसके साथ ही फोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Google Pixel 4a का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल के उपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है जो एचडीआर+, पोर्टरेट मोड, नाईट साईट, ओआईएस और वीडियो स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स से लैस है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।




















