
कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच देश में 18 से 45 वर्ष के उम्रवर्ग के लिए कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन के लिए पहले सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। इसके साथ ही इसके बाद उन्हें शेड्यूल लेना होगा और कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवानी होगी। लेकिन, जैसी देश में कोरोनावैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन होने लगे तो कुछ फेक मैसेज भी वायरल होने लगे हैं।
SMS worm impersonates Covid-19 vaccine free registration
Android SMS worm tries to spread via text messages as fake free registration for Covid-19 vaccine – targets India ??
It can spread itself via SMS to victim contacts with link to download this malware. https://t.co/EXAAGARqOP pic.twitter.com/HX957bPVu5— Lukas Stefanko (@LukasStefanko) April 29, 2021
इन लिकं में दावा फ्री रजिस्ट्रेशन का हवाला दिया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ लिंक में फेक COVID-19 वैक्सीनेशन ऐप का भी लिंक सर्कुलेट किया जा रहा है। असल में इन लिंक और ऐप में मालवेयर भरे हुए हैं जिससे हैकर्स आपका डाटा एक्सेस कर सकते हैं। इस मालवेयर को रिसर्स Lukas Stefano और MalwareHunterTeam ने सबसे पहले स्पॉट किया है। यह भी पढ़ें : COVID Vaccine Registration In India: 18 से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए शेयर की जा रही फेक COVID019 वैक्सीनेशन ऐप में यूजर्स को कई तरह की परमिशन मांगी जा रही है। एसएमएस के माध्यम से फैलाए जा रहे इस फेक ऐप के बारे में फिलहाल ज्यादा जनकारी नहीं है। संभव है कि यह ऐप आपको डिवाइस से संवेदनशील जानकारी एकत्र करता है, जिसमें आपको कॉन्टैक्ट नंबर, इमेज गैलरी से फोटो थर्ड पार्टी को भेजा जा सकता है। SMS के जरिए इस तरह के मालवेयर लिंक भेजना पहली बार नहीं है। इससे पहले ऐसे ही एक फेक ऐप में तीन महीने के लिए फ्री नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन दिए जाने का दावा किया जा रहा था। यह भी पढ़ें : Covaxin या Covishield, ऐसे चुनें अपने पसंद की वैक्सीन
ध्यान रहें कि हम हमेशा आपको सलाह देते हैं कि इस तरह के लिंक पर क्लिक न करें। भले ही यह लिंक आपके किसी परिचित ने क्यों ने भेजे हों। फिलहाल कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ Cowin ऐप या वेबसाइट और Aarogya Setu ऐप के जरिए किया जा सकता है। वैक्सीनेशन प्रोसेस से जुड़ीं जानकारी के लिये यहां क्लिक करें।




















