
पिछले माह ही ताईवानी स्मार्टफोन निर्माता एचटीसी ने भारत में अपना फ्लैगशिप फोन यू अल्ट्रा लॉन्च किया था। दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 59,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन लॉन्च के महज़ एक महीने के भीतर ही कंपनी ने फोन के दाम में भारी कटौती की है, जिसके बाद यह फोन 52,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
मोटो सी की जानकारी लीक, 16-एमपी कैमरे से होगा लैस
एचटीसी यू अल्ट्रा कंपनी की ओर से पेश किया गया एक बेहद दमदार फोन है। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स बिल्कुल लेटेस्ट और शानदार है। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस फोन को और सस्ता करते हुए कंपनी ने फोन की कीमत में 7,000 रुपये की भारी कटौती की है और अब यह फोन 52,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एआई बेस्ड फीचर एचटीसी सेंस से लैस है। कंपनी द्वारा इसे 5.7-इंच और 2-इंच की डुअल डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.15गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करता है।
मोटो ई4 के बारे में आई नई जानकारी, चार वेरियंट में होगा लॉन्च
यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज पर उपलब्ध है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें 12-अल्ट्रापिक्सल को रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, बूम साउंड, 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में क्विक चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।





















