
बॉलीवुड के दबंग खान यानी Salman Khan के हिट एंड रन केस पर बेस्ड गेम ‘सेलमॉन भोई’ (Selmon Bhai) फर मुंबई सिविल कोर्ट ने बैन लगा दिया है। कोर्ट ने गेम बनाने वाली कंपनी पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड को गेम और कोर्ट से जुड़ी किसी भी कंटेंट के प्रसार, उसे लॉन्च करने या री-लॉन्च करने और री-प्रोड्यूस करने पर पाबंदी लगाई है। वहीं, कोर्ट ने गेम को गूगल प्ले स्टोर के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म्स से तुरंत हटाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आपको याद दिला दें कि सलमान खान ने पिछले महीने पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड और गेम के निर्माताओं के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।
क्या था गेम
Selmon Bhai गेम की बात करें तो यह तरह से हिट एंड रन केस पर बेस्ड था। इसमें सलमान खान के कार्टून फोटो का इस्तेमाल किया गया था। इतना ही नहीं सेलमॉन भोई गेम में तीन स्टेज थीं, जिसमें पहली स्टेज में सेलमॉन भोई एक पार्क सी जगह पर हिरण और इंसान जैसे दिखने वाले कैरेक्टर पर गाड़ी चढ़ाकर मारता है।

सलमान खान द्वारा कोर्ट में दी गई आर्जी की सुनवाई के दौरान मुंबई सिविल कोर्ट ने ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि क्योंकि सलमान खान ने खेल के विकास के लिए अपनी सहमति नहीं दी थी, जो और वह चरित्र उनकी समानता और उनके खिलाफ मामले के समान है, अभिनेता के निजता के अधिकार से वंचित किया जा रहा है और उनकी छवि भी बदनाम किया जा रहा है।
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने खेल तक पहुंच पर अस्थायी रोक लगा दी है और पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड (“सेल्मन भोई” के पीछे का स्टूडियो) को खेल या किसी अन्य को प्रसारित करने, लॉन्च करने, फिर से लॉन्च करने या फिर से बनाने से रोक दिया है।।





















