
Tecno Spark 8 स्मार्टफोन को इंडिया लॉन्च को लेकर काफी समय से लीक व जानकारियां सामने आ रही थीं। वहीं, अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि Tecno Spark 8 को भारतीय बाजार में 13 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। बता दें, टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन अप्रैल महीने में भारत में लॉन्च हुए Tecno Spark 7 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा। कथित रूप से टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन भारत से पहले नाइजीरिया में लॉन्च हो चुका है। इसलिए डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी हमें पहले से है।
Tecno Spark 8 की स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 8 को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर दिया गया है। यह एक वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। फोन डिसप्ले के दोनों साईड्स जहां बेजल लेस दिए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन की स्क्रीन 480nits ब्राइटनेस और 269ppi पिक्सल पर इंच डेनसिटी सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, साथ में है 4GB RAM

Tecno Spark 8 को एंडरॉयड 11 गो वर्जन पर काम करता है। Android Go एडिशन होने के चलते कम रैम व स्टोरेज होने तथा हल्का प्रोसेसर दिए जाने के बावजूद यह फोन स्मूथली काम करने में सक्षम है। यह नया टेक्नो फोन गूगल की भी ‘गो’ ऐप्लीकेशन्स सपोर्ट करता है जो इंटरनेट की खपत कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Spark 8 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। क्वॉड एलईडी लाईट के साथ फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक क्यूवीजीए लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: 48MP कैमरा वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, कीमत: 8,999 रुपए से शुरू
Tecno Spark 8 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। टेक्नो ने अपने इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट कुछ ‘डिफरेंट’ की है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।





















