5,000mAh बैटरी और इन शानदार फीचर्स के साथ इंडिया आया लो बजट Tecno Spark 8 स्मार्टफोन, देखते ही करेगा खरीदने का मन

Join Us icon

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Tecno ने आज एक और नए हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Tecno Spark 8 है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है। दरअसल, इंडिया से पहले कंपनी इस फोन को पिछले महीने नाइजीरिया की टेक मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, इंडियन वेरिएंट और नाइजीरिया में लॉन्च हुए स्मार्टफोन में प्रोसेसर का अंतर है। प्रोसेसर के अलावा दोनों ही वेरिएंट के सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं।

Tecno Spark 8 की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो स्पार्क 8 को कंपनी की ओर से 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एक वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। फोन डिसप्ले के दोनों साईड्स जहां बेजल लेस दिए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। फोन का उपरी हिस्सा नैरो बेजल्स वाला है और यहां ‘वी’ शेप नॉच दी गई है। फोन की स्क्रीन 480nits ब्राइटनेस और 269ppi पिक्सल पर इंच डेनसिटी सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला यह सस्ता स्मार्टफोन, साथ में है 4GB RAM
Low budget smartphone Tecno Spark 8 officially launched price specs sale offer

Tecno Spark 8 को एंडरॉयड 11 ‘गो’ एडिश पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का Helio A25 SoC है। वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Tecno Spark 8 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। क्वॉड एलईडी लाईट के साथ फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एक क्यूवीजीए लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Low budget smartphone Tecno Spark 8 officially launched price specs sale offer

Tecno Spark 8 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। टेक्नो ने अपने इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट कुछ ‘डिफरेंट’ की है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 8 स्मार्टफोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: 48MP कैमरा वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, कीमत: 8,999 रुपए से शुरू

Tecno Spark 8 की कीमत

Tecno Spark 8 की कीमत 7,999 रुपए है और इसे अटलांटिक ब्लू, फ़िरोज़ा सियान और आइरिस पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन की बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी और इसे देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here