
ऐसी खबरें तो कई बाद सुनने को मिली है कि किसी शख्स ने गाने सुनने वाला वायरलेस ईयरपॉड गलती ने निगल लिया। हमारे आस पास भी कुछ किस्से मौजूद है जिन्होंने सिक्का, कंचा या फिर ऐसी ही कोई निगल ली और फिर बाद में परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही खबर कुछ अलग ही लेवल की है। एक 33 साल के आदमी ने कोई छोटी मोटी चीज नहीं बल्कि पूरा का पूरा मोबाइल फोन की निगल लिया जिसे बाद में ऑपरेशन के जरिये पेट से बाहर निकालना पड़ा। यह फोन कोई और नहीं बल्कि मजबूती की मिसाल NOKIA 3310 था।
NOKIA 3310 को निगलने का यह अजीबोगरीब मामला Pristina, Kosovo से सामने आया है जहां 33 वर्षीय शख्स के पेट से ऑपरेशन करके मोबाइल फोन निकालना पड़ा है। फोन को निगलने और फिर उसे बाहर निकालने का किस्सा स्वयं उस डॉक्टर ने अपनी फेसबुक पोस्ट के जरिये शेयर किया है जो इस ऑपरेशन में शामिल था। यह फोन उस आदमी के पेट में कैसे गया, यह तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन Skender Telaku नाम के डॉक्टर ने उस नोकिया 3310 फोन को endoscope procedure के जरिये पेट से बाहर निकाला और इसका पूरा प्रोसेस फोटोज़ और वीडियो के जरिये दिखाया है।
बैटरी की वजह से हो सकती थी मौत
नोकिया 3310 को निगलने और फिर से उसे endoscope के जरिये बाहर निकालने का यह केस जितना रोचक और रोमांचक लग रहा है, दरअसल में उतना ही पेचीदा और खतरनाक भी है। फोन के पेट से निकालने में 2 घंटे से भी अधिक का समय लगा और इस दौरान फोन के तीन हिस्से हो चुके थे। डॉक्टर्स का कहना है कि व्यक्ति की किस्मत अच्छी थी जो समय रहते वह फोन उसके पेट से बाहर निकाल लिया गया। सबसे ज्यादा खतरा फोन की बैटरी से था, क्योकि यदि वह बैटरी पेट में ही फट जाती या लीक हो जाती तो उसमें मौजूद रयासनों की वजह से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो सकती थी। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह भी है कि यह फोन 4 दिनों तक उस व्यक्ति के पेट में पड़ा रहा।
पेट में फंसा Apple AirPod, शौच में निकला बाहर
एक बार एप्पल एयरपॉड से जुड़ा ऐसा ही किस्सा ताईवान से सामने आया था, जहां एक युवक ने एप्पल का वायरलेस हैडफोन यानि AirPod गलती से निगल लिया था। वह शख्स गाने सुनते-सुनते सो गया था और नींद में वह एयरपॉड उसके मुंह में गिर गया है उस व्यक्ति ने उसे निगल लिया। अस्पताल में x-ray करवाने पर AirPod पेट में फंसा हुआ नज़र आया। लेकिन वहां के डॉक्टर ने सर्जरी की बजाय उसे प्राकृतिक तरीके से यानि शौच के जरिये बाहर निकालने की कोशिश की और वह सफल भी हो गया।



















