
OPPO A16 स्मार्टफोन आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में लॉन्च हो सकता है। 91mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा से ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। ओप्पो ने जुलाई में इडोनेशिया में एंट्री लेवल का स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO A15 का सक्सेसर होगा, जिसे कई सारे इंप्रूवमेंट्स के साथ पेश किया गया है। इंडोनेशिया में ओप्पो का यह फोन 11,000 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन को MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।
OPPO A16 भारत में कब लॉन्च होगा
मुकुल शर्मा के मुताबिक OPPO A16 स्मार्टफोन भारत में सितंबर लास्ट में लॉन्च होगा। यानी इस स्मार्टफोन के लॉन्च में अब कुछ ही दिन बाकि हैं। ऐसे में ओप्पो जल्द ही इस फोन के लॉन्च को टीज करेगी। इंडोनेशिया में ओप्पो के इस फोन की कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन 11,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
OPPO A16 स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A16 स्मार्टफोन एंट्री लेवल का फोन है, जो MediaTek Helio G35 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को 3GB तक RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 6.52-इंच LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजलूशन HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz हो सकता है। इस फोन में V-स्टायल नॉच दी जाएगी। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : iQOO Z5 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 778G और 8GB RAM के साथ Google Play Console पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
OPPO A16 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2मेगापिक्सल के दो कैमरा लेंस – मैक्रो और मोनोक्रोम दिए जाएंगे। ओप्पो का यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी, डुअल सिम सपोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Facebook के बाद Xiaomi ने पेश किया Smart Glasses, मिलेंगे कैमरा से लेकर रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर




















