1 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा 50MP Camera वाला यह सस्ता OPPO Mobile, अमेज़न पर होगी सेल

Join Us icon

91मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में OPPO के आने वाले स्मार्टफोन OPPO A55 4G की रेंडर ईमेज को शेयर किया था जिससे लॉन्च से पहले ही फोन की लुक, डिजाईन और फीचर्स की जानकारी मिली थी। वहीं अब कंपनी कीे से इस ओपो फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है। यह शानदार OPPO Mobile आने वाली 1 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा जो 50MP AI Triple Camera सपोर्ट करेगा।

OPPO A55 India Launch

ओपो ए55 के इंडिया लॉन्च की जानकारी शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया के जरिये प्राप्त हुई है। इस ई-कॉमर्स साइट पर OPPO A55 का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है जहां फोन की फोटो और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही 1 अक्टूबर लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया गया है। कंपनी की ओर से यहां ‘नोटिफाई मी’ जारी कर दिया गया है तथा अमेज़न लिस्टिंग ने यह भी साफ कर दिया है कि ओपो ‘ए’ सीरीज़ के इस नए फोन की बिक्री इसी शॉपिंग साइट पर होगी।

OPPO A55 India Launch on 1st October sale on Amazon know price specs offer

OPPO A55 Camera

ई-कॉमर्स साइट अमेेज़न इंडिया पर इस आगामी ओपो मोबाइल की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है जिसमें फोन के कैमरा सेग्मेंट को इसकी मुख्य यूएसपी बताया गया है। अमेज़न पर यह खुलासा हो गया है कि OPPO A55 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इसके साथ ही नए ओपो फोन में 2 मेगापिक्सल का बोका लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो सेंसर देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : Realme V11s स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 चिपसेट, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

OPPO A55 Specifications

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओपो ए55 4जी फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर होगा। OPPO A55 4G में बेजल लेस डिसप्ले दी जाएगी जिसमें तीन किनारें जहां पूरी तरह से साईड ऐज से मिले होंगे वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। फोन के दाएं पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर मौजूद है।

OPPO A55 India Launch on 1st October sale on Amazon know price specs offer

फोन के रियर डिजाईन की बात करें तो यहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप स्क्वायर शेप में मौजूद है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में दाईं ओर फिट किए गए हैं वहीं बाईं ओर लेंस डिटेल के साथ ही एलईडी लाईट लगाई है। इस कैमरा सेटअप में 50MP Triple Camera लिखा गया है। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन Black, Green और gradient Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here