
Vivo कंपनी आने वाली 30 सितंबर को इंडिया में अपनी ‘एक्स70 सीरीज़’ पेश करने वाली है। उम्मीद है कि इंडिया में इस सीरीज़ के तहत Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus लॉन्च किए जाएंगे। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुके इन स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही उजागर है लेकिन आज एक लीक के जरिये Vivo X70 Series India Price भी वीवो फोंस के लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है।
Vivo X70 Series India Price
Vivo X70 Pro India Price
वीवो एक्स70 प्रो को लेकर लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में उतारा जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करेगा। प्राइस की बात करें तो Vivo X70 Pro के 8 GB RAM + 128 GB storage वेरिएंट की कीमत 46,990 और 12 GB RAM + 256 GB storage वेरिएंट का दाम 54,990 बताया गया है।

Vivo X70 Pro+ India Price
वीवो एक्स70 प्रो प्लस इस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल है। लीक के मुताबिक यह मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में एक ही वेरिएंट में लॉन्च होगा। यह वीवो फोन 12 GB RAM के साथ 256 GB storage सपोर्ट करेगा तथा इस मोबाइल का प्राइस 69,990 रुपये बताया गया है। गौरतलब है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ के इंडिया प्राइस की जानकारी टिपस्टर सुधांशू द्वारा दी गई है। फोन की पुख्ता कीमत और सेल डिटेल्स के लिए अभी 30 सितंबर का इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : Samsung ने चुपके से लॉन्च किया 64MP कैमरे वाला नया 5G फोन Galaxy M52
Vivo X70 Pro Plus Specs
सीरीज़ का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल है वीवो एक्स70 प्रो प्लस। यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.78 इंच की क्वॉडएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ यह फोन क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ में 12 जीबी रैम की पावर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo X70 Pro Plus में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 44वॉट सपोर्ट वाली 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।





















