इस कंपनी के Electric Scooters ने किया कमाल, 320 KM का सफर तय कर दुनिया के सबसे ऊंचे EV charging station पर पहुंचे

Join Us icon

इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में विश्व का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते गुरुवार को गो इगो नेटवर्किंग कंपनी काजा ने इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है। वहीं, विश्व के सबसे ऊंचे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर दो टीवीएस आईक्यूब स्कूटर्स सभी बाधाओं को पार करते हुए पहुंचे। इस यात्रा को विश्व शून्य उत्सर्जन दिवस और भारत सरकार की मेक-इन-इंडिया नीति के उत्सव के रूप में लिया गया था। यह प्रयास दो महिला राइडर्स, मानवी रॉली, गो ईगो नेटवर्क में मार्केटिंग कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट और मुंबई की एक मोटरसाइकलिस्ट प्रतीक्षा दास द्वारा किया गया था। दोनों बी राइडर्स ने मनाली से अपनी यात्रा शुरू की और काज़ा में गोएगो नेटवर्क के चार्जिंग स्टेशनों पर समाप्त की।

Manali to Kaza on a TVS iQube electric scooter

राइडर्स ने इस यात्रा के लिए टीवीएस आईक्यूब को चुना। मानवी रॉले और प्रतीक्षा दास ने मनाली से काज़ा तक 320 किमी की दूरी तय की और 3 स्थानों पर अपने टीवीएस आईक्यूब्स को चार्ज किया। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मैदानी क्षेत्रों में एक बार फुल चार्जिंग से स्कूटी 95 किलोमीटर चलता है। काजा जैसे क्षेत्र में 70 से 75 किलोमीटर एक बार चार्जिंग में चल सकती है। इससे साफ हो गया कि लंबी दूर के लिए भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters की दुनिया में खलबली मचाने आ रहे Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें कब होंगे लॉन्च

tvs-iqube-ev

मानवी ने कहा मेक इन इंडिया के तहत गो इगो नेटवर्किंग कंपनी बनी है। देश भर में हमने स्टेशन स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि चार से पांच घंटे में स्कूटी फुल चार्ज हो जाती है। वहीं, एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से काफी फायदा होगा और ग्रीन पर्यावरण के लिए सार्थक रहेगा। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च

TVS iQube electric scooter Price

कोच्चि में इसकी ऑन-रोड कीमत 1,23,917 रुपए है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर के चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध कराया गया है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 5,000 रुपए की कीमत चुकानी पड़ेगी। TVS का बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है और यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 4.2 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here