Electric Scooters की दुनिया में खलबली मचाने आ रहे Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें कब होंगे लॉन्च

Join Us icon

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड को देखते हुए एक के बाद एक नई और पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्च कर रही हैं। वहीं, इंडिया में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी Hero MotoCorp भी इस रेस में शामिल होते हुए जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है, जिसके लिए ताइवान की ईवी मेकर Gogoro के साथ मिलकर काम कर रही है। माना जा रहा है कि Hero के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को इंडिया में मौजूद Ola S1 Series Electric Scooters, Bajaj Chetak, Ather 450X और आदि स्कूटर्स से चुनौती मिलेगी।

Hero MotoCorp Electric Scooter

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हीरो मोटोकॉर्प के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि मार्च 2022 तक इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का पहला स्कूटर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कुछ समय पहले ही हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च

screenshot-2021-09-27-at-12-48-15-pm

Hero MotoCorp Electric Scooter के फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत, लुक और फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, अब तक सामने आई लीक के अनुसार इसमें 10 इंच का रियर ब्लैक अलॉय व्हील और 12 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई लेटेस्ट फीचर्स भी हीरो के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिखेंगे। इसे भी पढ़ें: 180km तक की रेंज और 125kmph की टॉप स्पीड के साथ Super Soco CT-3 Electric Maxi-scooter हुआ लॉन्च

Electric Car सिंगल चार्ज पर कितनी किलोमीटर चलती है?

इलेक्ट्रिक कार को लेकर सबसे पहला सवाल यही रहता है कि सिंगल चार्ज में यह कितने किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। यह सब कार में लगी बैटरी पैक, कार चलाने के तरीक़े पर निर्भर करता है। आमतौर पर 15KMH बैटरी पैक वाली इलेक्ट्रिक कार क़रीब 100 से 150 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। इंडियन इलेक्ट्रिक कार मार्केट की बात करें तो मौजूदा समय में इंडियन इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 300 से 350 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करती है। दुनिया की नंबर वन इलेट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Tesla की गाड़िया सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफ़र करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here