
भारत में फेस्टिव सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। फ़ेस्टिवल सीज़न आते ही ऑनलाइन हो या फिर ऑफ़लाइन सभी जगह ग्राहकों को लुभाने के लिए सेल की शुरुआत होने लगती है। भारत की प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स Amazon और Flipkart ने अपनी अपनी फ़ेस्टिवल सेल का ऐलान कर दिया है। अमेजन पर तीन अक्टूबर से Amazon Great Indian Festival सेल शुरू होनी है। इस सेल का Amazon Prime मेंबर्स को पहले ही एक्सेस मिल जाएगा। Great Indian Festival सेल के दौरान अमेजन अपने बॉयर्स को शानदार डिस्काउंट और डील ऑफर करेगी। यहां हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले कुछ बेहतरीन डील्स के बारे में बता रहे हैं।
Amazon Great Indian Festival : स्मार्टफोन पर मिलेगा 40% तक का डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival पर स्मार्टफोन पर मिलने वाले डील और डिस्काउंट पर लगभग कर किसी की नजर बनी रहती है। सेल शुरू होने से पहले अमेजन धीरे-धीरे स्मार्टफोन पर मिलने वाले डील्स से पर्दा उठा रहा है। Amazon की फेस्टिवल सेल पर Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन को 44,999 रुपये और Galaxy Note 20 Ultra स्मार्टफोन को 69,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन का कहना है कि Samsung Galaxy S20FE स्मार्टफोन पर इस साल का सबसे दमदार ऑफर मिलेगा। यहां हम आपको स्मार्टफोन पर अमेजन में मिल रहे कुछ डील्स के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus स्मार्टफोन पर मिल रहा 10 हज़ार रुपये का डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान OnePlus 9 स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सेल दौरान इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं OnePlus 9R स्मार्टफोन को 34,999 रुपये और OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन को 57,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। अगर बॉयर्स इन तीनों स्मार्टफ़ोन के लिए पुराना iPhone एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 3000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा।

अमेजन की सेल के दौरान OnePlus Nord CE स्मार्टफोन को 23,499 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। OnePlus Nord 2 5G को 28,499 रुपये और OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन को 35,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही सेल दौरान HDFC बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से EMI पेमेंट पर 10 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा।
सैमसंग भी दे रहा दमदार डिस्काउंट

अमेजन फ़ेस्टिवल सेल के दौरान लेटेस्ट Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफ़ोन को 25,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy M32 5G स्मार्टफ़ोन को 16,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वहीं Galaxy M12 को 9,499 रुपये, Galaxy M32 को 11,999 रुपये, Galaxy M21 2021 को 12,499 रुपये और Galaxy M51 को 19,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days Sale : iPhone से लेकर Samsung, Realme, POCO और Motorola के स्मार्टफोन पर मिलेंगे धमाकेदार डील्स
Oppo और Vivo के स्मार्टफ़ोन पर भी मिल रहा ज़बरदस्त डिस्काउंट
सेल के दौरान Oppo और Vivo के स्मार्टफ़ोन पर भी ज़बरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। Oppo A31 स्मार्टफ़ोन 6GB+128GB वेरिएंट 11,490 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। वहीं Oppo A16 स्मार्टफ़ोन को 13,990 रुपये, Oppo A74 5G स्मार्टफ़ोन को 15,990 रुपये, Oppo F15 Pro 5G को 25,990 रुपये, Oppo F15 Pro स्मार्टफ़ोन को 21,990 रुपये, Oppo F15 को 19,990 रुपये, और Oppo A54 स्मार्टफ़ोन को 6GB+128GB वेरिएंट को 16,990 रुपये में ख़रीदा जा सकता है।

अमेजन की फ़ेस्टिवल से से Vivo V21e 5G स्मार्टफोन को 24,990 रुपये, Vivo Y73 स्मार्टफोन को 20,990 रुपये, Vivo Y73s स्मार्टफोन को 17,990 रुपये, Vivo Y21 स्मार्टफोन को 15,490 रुपये, Vivo X60 स्मार्टफोन को 34,990 रुपये, Vivo Y20G2021 को 13,990 रुपये की शुरुआती क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days : 50 हजार रुपये से कम कीमत में मिलेगा Apple iPhone 12


















