नोकिया लाया एक और कम कीमत वाला सस्ता 5G Phone Nokia G300, चीनी ब्रांड्स के लिए बनेगा ​मुसीबत

Join Us icon

Nokia ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Nokia G300 5G लॉन्च किया है। इस फोन के साथ ही कंपनी ने 5जी मोबाइल मार्केट में भी अपना नया दांव चल दिया है। 4GB RAM और Snapdragon 480 चिपसेट के तालमेल पर चलने वाले इस फोन को HMD Global ने मिडबजट में ही पेश किया है जो सबसे पहले 19 अक्टूबर से अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा। चलिए आगे जानते हैं नया नोकिया फोन Nokia G300 में क्या है खास

Nokia G300 5G

नोकिया जी300 5जी फोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.52 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर से चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। नोकिया ने अपने इस फोन को ब्राइटनेस बूस्ट फीचर से लैस कर पेश किया है। इस फोन का डायमेंशन 169.41×78.43×9.28एमएम है।

nokia g300 officially launched specs price sale offer

Nokia G300 5G फोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर रन करता है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 19GB RAM और 64MP कैमरे वाला Realme GT Neo 2 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, मिनटों में होगा फुल चार्ज

फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी300 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह नोकिया फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia G300 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

nokia g300 officially launched specs price sale offer

Nokia G300 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ मार्केट में आया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया जी300 5जी 4470एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को $200 यानी तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत पर Meteor Grey कलर में बाजार में उतारा गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here