Exclusive: हो जाएं तैयार शानदार ईयरफोन के बाद आ रहा Nothing का धांसू phone, जानें कब होगा लॉन्च

Join Us icon

Nothing ने इस साल की शुरुआत में ग्लोबली अपना पहले प्रोडक्ट Ear (1) TWS इंडिया और दूसरी मार्केट में लॉन्च किया था। प्रीमियम फीचर्स और ट्रांसपेरेंट लुक के साथ आने वाले इस TWS के बाद कंपनी अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में दिखाई दे रही है। स्टार्टअप ने हाल ही में क्वालकॉम के साथ एक साझेदारी की घोषणा की, जिसने सुझाव दिया कि ब्रांड जल्द ही स्मार्टफोन कैटेगरी में प्रवेश कर सकता है। वहीं, अब 91mobiles को टिपस्टर मुकुल शर्मा से विशेष रूप से जानकारी मिली है कि कंपनी साल 2022 की शुरुआत तक अपना पहला फोन लॉन्च करने वाली है। इससे पता चलता है कि ब्रांड ने चुपचाप एक फोन पर काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी इस फोन के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी का फोन Nothing Phone के नाम के साथ आएगा।

Nothing Phone

इस समय फोन के बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, क्वालकॉम के साथ ब्रांड की साझेदारी से पता चलता है कि डिवाइस स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा। इसके अलावा Nothing के अपकमिंग फोन के बारे में कोई लीक व जानकारी नहीं है। लेकिन, माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी के पहले फोन को लेकर नई लीक व रिपोर्ट्स सामने आ सकती है।

nothing-qualcomm

फरवरी Nothing ने एंडी रुबिन की एसेंशियल कंपनी को खरीदा था, जिसने 2017 में एसेंशियल फोन 1 लॉन्च किया था। अधिग्रहण की प्रक्रिया 6 जनवरी, 2021 को पूरी हो गई थी। यह संभव है कि नथिंग का पहला स्मार्टफोन सभी मौजूदा एसेंशियल ट्रेडमार्क के रूप में एसेंशियल की तकनीक का उपयोग करेगा। अगर ऐसा है तो कंपनी होम स्मार्ट हब पेश कर सकती है, जिस पर एसेंशियल काम कर रहा था।

हालांकि, ऐसी अटकलें थीं कि “वॉयस-इनेबल्ड होम सेटअप और वॉयस सेटअप निर्देशों” पर आधारित पेटेंट कैटलॉग तक पहुंच प्राप्त करने के लिए नथिंग ने एसेंशियल को खरीदा था। इस बीच, नथिंग्स ईयर 1 की कीमत जल्द ही नवंबर में बढ़ाई जाएगी। कंपनी ने कलपुर्जों की बढ़ती लागत को बढ़ोतरी का कारण बताया। वर्तमान में, TWS को फ्लिपकार्ट के माध्यम से 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here