
Nokia ने आज भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia XR20 को आॅफिशियली लॉन्च कर दिया है। बीते दिनों यह मोबाइल फोन कंपनी की इंडियन वेबसाइट पर लिस्ट हो गया था तथा आज कंपनी ने Nokia XR20 India Price से पर्दा उठाते हुए इसकी सेल की जानकारी दे दी है। नोकिया ब्रांड का यह मोबाइल एक Rugged Phone के रूप में इंडियन मार्केट में आया है जो 46,999 रुपये की कीमत पर आने वाली 30 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Nokia XR20 की कीमत और सेल
Nokia XR20 की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो यह मोबाइल फोन सिंगल वेरिएंट में भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 46,999 रुपये है। नोकिया एक्सआर20 आने वाली 30 अक्टूबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इस स्मार्टफोन को Ultra Blue और Granite कलर में खरीदा जा सकेगा।

यहां बताना जरूरी है कि Nokia XR20 की प्री-बुकिंग कल यानी 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी जो 29 अक्टूबर तक चलेगी। इन दौरान जो भी व्यक्ति नए नोकिया फोन को बुक कराता है उसे कंपनी की ओर से 3,599 रुपये के Nokia Power Earbuds Lite मुफ्त में दिए जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं नोकिया एक्सआर20 प्री-बुक कराने वाले यूजर एक साल का फ्री स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान भी पा सकेंगे। यह भी पढ़ें : 8,300mAh Battery पर लॉन्च हुआ यह दमदार Rugged Smartphone, झेल जाए पानी और पत्थर की भी मार!
Nokia XR20 की पावर
नोकिया एक्सआर20 Military Grade क्वॉलिटी पर बना MIL-STD810H-certified rugged smartphone है जो 1.8 मीटर की उंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। फोन की स्क्रीन Gorilla Glass Victus प्रोटेक्ट तथा IP68 रेटिंग इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाती है। यह नया रग़्ड फोन scratch-resistant, drop-resistant, temperature-resistant, water-resistant के साथ-साथ kid & pet resistant भी है। इस नोकिया फोन के गिरने, टकराने, भीग जाने या फिर डिसप्ले पर कोई नुकीला सामान चुभने पर भी यह पूरी तरह से फिट रहेगा।

Nokia XR20 की स्पेसिफिकेशन्स
नए नोकिया फोन को 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 550निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 11 आधारित इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है। वहीं कंपनी इस फोन के साथ 3 साल की ओएस अपडेट भी साथ में दे रही है। नोकिया ने अपने फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Nokia XR20 में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है तथा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह नया नोकिया मोबाइल 3.5एमएम जैक व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पावर बैकअप के लिए 4,630एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है।





















