
इस समय हर चीज़ की क़ीमत दोगुनी हो गई है। अगर आप फल, सब्जियां या किराने का सामान ख़रीदते हैं तो पहले से दोगुनी कीमत आपको चुकानी पड़ती है। वहीं, इस महंगाई का असर OTT प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा रहा है। हाल ही में Disney Plus Hotstar ने अपने प्लान्स की कीमत में बदलाव किए थे। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि अमेजन इंडिया जल्द ही देश में प्राइम मेंबर की कीमतें बढ़ाने जा रही है। अमेजन की वेबसाइट के अनुसार मंथली, क्वाटर्ली और एनुअल प्लान की कीमत बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कंपनी ने नए प्लान की कीमत की जानकारी भी दे दी है। साथ ही बताया कि आखिर क्यों अमेजन प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में बदलाव किया जा रहा है।
वेबसाइट की अपडेट
दरअसल, Amazon ने प्राइम मेंबरशिप फीस दिखाते हुए अपने वेबपेज को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने अपने ऑनलाइन मार्केटप्लेस के माध्यम से ग्राहकों को अपडेट के बारे में सूचित करना भी शुरू कर दिया है। इस अपडेट को सबसे पहले ओनलीटेक ने देखा था। वहीं, कंपनी ने अपने अपडेट किए गए वेबपेज पर कहा कि नियमित ग्राहकों के अलावा, जो ग्राहक अपनी टेलीकॉम प्लान के तहत अमेज़न प्राइम में शामिल हुए हैं, उन्हें भी कीमतों में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! आ गया Amazon Prime का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान, जानें क्या है प्राइस

Amazon Prime Membership New Price
ई-कॉमर्स ब्रांड मासिक प्राइम मेंबरशिप कीमतों को मौजूदा 129 रुपये से बढ़ाकर 179 रुपये करेगा, 3 महीने या तिमाही लागत 329 रुपये से बढ़ाकर 459 रुपये करने जा रहा है और वार्षिक सदस्यता 1,499 रुपये में उपलब्ध होगी। इस हिसाब से कंपनी अपने प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपए तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। परिवर्तन को “बहुत जल्द” लागू करने की योजना है, हालांकि अमेज़न ने अभी तक एक सटीक डेट की जानकारी नहीं दी है कि कब नए प्राइस लागू होंगे।

इसके अलावा 18-24 के बीच आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए भी प्लान को संशोधित किया जाएगा। हालांकि, यूथ को मेंबरशिप कम कीमत पर उपलब्ध होगी। Prime Young Adult Monthly को 179 रुपए के मंथली प्लान में Rs. 89 (Rs. 90 cashback) कम देने होंगे। वहीं, Prime Young Adult को Quarterly प्लान 459 रुपए में Rs. 229 (Rs. 230 cashback) कम देने होंगे। वहीं, Prime Young Adult को Yearly 1,499 रुपये मे Rs. 499 (Rs. 500 cashback) कम देने होंगे। इसे भी पढ़ें: Netflix ने Amazon Prime को भी छोड़ा पीछे, इस मामले में कर दिया कमाल
लेटेस्ट वीडियो: OnePlus 9RT Review of Specifications
2017 में बढ़ती थी मेंबरशिप कॉस्ट
अमेजन प्राइम मेंबरशिप को जुलाई 2016 में 499 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया गया था, बाद में इसे अक्टूबर 2017 से 999 रुपये कर दिया गया। इस हिसाब से यह 2017 के बाद मेंबरशिप कॉस्ट में पहली बढ़ोतरी है।





















