181 km रेंज वाले Ola Electric Scooter की इस दिन से ले सकेंगे टेस्ट ड्राइव, जानें प्राइस और बुकिंग करने का तरीका

Join Us icon

अगर आप भी Ola Electric Scooter की टेस्ट ड्राइव का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, बहुप्रतीक्षित Ola Electric Scooter की टेस्ट राइड की डेट का खुलासा कंपनी की ओर से कर दिया गया है। कंपनी ने बताया कि ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड 10 नवंबर से ले सकेंगे। आपको याद दिला दें Ola S1 और Ola S1 Pro Electric Scooter को 15 अगस्त को लॉन्च किया था। आइए आगे आपको इस स्कूटर की नेक्सट बुकिंग डेट और स्कूटर की खासियत की जानकारी देते हैं।

Ola Electric Scooter Test Ride

अगर आप भी स्कूटर की टेस्ट राइड लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें कि इसके लिए किसी प्रकार को कोई चार्ज नहीं है। हालांकि, ओला ने पुष्टि की है कि राइडर्स को Ola Electric Scooter की टेस्ट राइड लेने के लिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस को दिखाना होगा। टेस्ट राइड के लिए कंपनी खुद खरीदारों से SMS के माध्यम से संपर्क कर रही है। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने ट्विट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इसे भी पढ़ें: देखें India की पहली Electric Car, 1993 में हुई थी लॉन्च और नाम था Lovebird, भारतीय कंपनी ने ही किया था निर्माण

ola-electric-scooter

कैसे करें Ola Electric Scooter बुक

    1. Ola Electric Scooter बुक करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपको https://olaelectric.com/ पर जाना है।
    2. यहां होम पेज पर ही नीचे में रिजर्व रू 499 का विकल्प मिलेगा। आपको इसी पर क्लिक करना है।
    3. क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडोज़ खुलकर आ जाएगा और वहां मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और नेक्स्ट करना है।
    4. इसे भरने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं।
    5. इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा।
    6. अब जब ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगी कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी। इसे भी पढ़ें: अब Electric Car से बिना टेंशन जाएं Leh Ladakh, इस कंपनी ने लगाए 1 या 2 नहीं पूरे 18 चार्जिंग स्टेशन

लेटेस्ट वीडियो

Ola Electric Scooter Price

Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो गुजरात में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे सस्ता है, जहां S1 की कीमत 79,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपए है। वहीं, दिल्ली में S1 की कीमत 85,099 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,10,499 रुपए है।इ सके अलावा राजस्थान में S1 की कीमत 89,968 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,19,138 रुपए है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here