
समय के साथ बदलते यूजर्स की डिमांड को देखते हुए आखिरकार Lava Mobile कंपनी 5G के क्षेत्र में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। वहीं, यह भी साफ हो चुका है कि दिवाली के बाद Lava 5G Phone को लॉन्च करने वाली है। दरअसल, कंपनी ने गलती से इस फोन के लॉन्च शेड्यूल का खुलासा अपने Youtube चैनल पर किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। लेकिन, इस वीडियो से पता लग गया कि लावा का 5G स्मार्टफोन 9 नवंबर को मार्केट में लॉन्च होगा।
Lava AGNI 5G का प्राइस
लॉन्च डेट के अलावा टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार लावा का यह फोन 19,999 रुपये के प्राइसटैग के साथ आएगा। साथ ही टिप्सटर ने बताया कि प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 SoC देने वाली है। इसे भी पढ़ें: इंडिया में मौजूद सभी 5G Smartphone हुए बेकार! मोबाइल यूजर्स को होगा भारी नुकसान, जानें क्यों
Lava AGNI 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स
Lava AGNI 5G एक पंच-होल डिसप्ले और एक आधुनिक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इसमें पतले बेज़ल के साथ 90Hz स्क्रीन होगी। इसके फ्रंट में सिंगल कैमरा होगा। वहीं, रियर पर फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फोन के रियर पर प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। यह भी पढ़ें : सस्ता 5G Phone लेने में फायदा है या नुकसान, जानें
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा खबर है कि 5G फोन 4जीबी रैम के साथ आ सकता है। वहीं, डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी लगी है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर बेस्ड कंपनी के कस्टमाइज्ड UI के साथ आएगा और इसमें कंपनी कुछ प्री-लोडेड ऐप भी दे सकती है।












