जल्द लॉन्च हो सकता है Bounce Electric Scooter: रिपोर्ट

Join Us icon

बेंगलुरु बेस्ड स्मार्ट मोबिलिटी कंपनी Bounce ने जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी की प्लानिंग इसी माह इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर इंडिया में मौजूद दूसरी कंपनियों को चुनौती देने की कोशिश है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बाउंस पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी होगी और खरीदारों के पास स्कूटर में बैटरी न लेकर कंपनी से बैटरी किराए पर लेने का ऑप्शन भी होगा।

Bounce Electric Scooter

वहीं, इस मॉडल के समर्थन करने के लिए, बाउंस बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करेगा। साथ ही बैटरी पैक और बैटरी प्रबंधन प्रणाली स्वदेशी होगी, लेकिन बैटरी को विशेष रूप से पैनासोनिक और एलजी केम से आयात किया जाएगा। बाउंस का दावा है कि डिलीवरी जनवरी 2022 में शुरू होगी। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 22Motors का अधिग्रहण किया है।

Image for reference
Image for reference

बैटरी स्वैपिंग क्या है?

अगर आप सोच रहे हैं कि बैटरी स्वैपिंग क्या है तो हम आपको बता दें कि इसमें ग्राहक को बार बार वाहन के बैटरी को चार्ज करने की झंझट से मुक्ति मिलती है। यूजर अपने व्हीकल में दिए गए बैटरी के अलावा एडिशनल बैटरी भी रख सकता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से स्कूटर की बैटरी को बदल सकता है। आमतौर पर किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को चार्ज होने में कुछ घंटे लग जाते हैं ऐसे में बैटरी स्वैपिंग अच्छा ऑप्शन है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here