18 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा यह शानदार Suzuki Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर

Join Us icon

Electric Vehicles की मार्केट इंडिया में तेजी से अपनी पकड़ बना रही है। कई जाने-माने नाम देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपना भविष्य आजमाने की कोशिश कर रहे हैं और भारतीय जनता की रूचि भी बिजली से चलने वाले वाहनों में बढ़ने लगी है। कुछ दिनों पहले ही Maruti Suzuki की ओर से यह खबर मिली थी कि कंपनी साल 2025 में अपनी Electric Car इंडिया में लॉन्च करेगी। वहीं किसी नए और बेहतरीन Electric Scooter का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशी की खबर आई है कि आने वाली 18 नवंबर को इंडिया में Suzuki Burgman E-Scooter भी लॉन्च होने जा रहा है।

Suzuki Burgman Electric Scooter आने वाली 18 नवंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके पेट्रोल मॉडल का ही दूसरा संस्करण होगा जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि 18 नंवबर की दोपहर 3 बजे सुजुकी की ओर से ईवेंट का आयोजन किया जाएगा और इसी ईवेंट के मंच से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में उतार जाएगा। Suzuki Burgman E-Scooter के फीचर्स इत्यादि की पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन इस स्कूटर की लुक काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसी ही नज़र आ रही है। बहरहाल 18 नवंबर को हम इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत व फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी पाठकों तक पहुॅंचा पाएंगे।

Suzuki Burgman E Scooter India launch on 18 november EV Electric Vehicle

Maruti Suzuki Electric Car

इंडियन मारुति और जापानी सुजुकी दोनों साथ मिलकर इलेक्ट्रिक व्हीकल के कार सेग्मेंट में भी अपना हाथ आज़माने वाली है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह इंडिया में अपनी इलेक्ट्रिक कार जरूर लॉन्च करेगी जो साल 2025 तक मार्केट में उतारी जाएगी। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक कार प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुकी है और इनका प्लान इंडिया में हर महीने 10,000 electric cars बेचने का है। मारुति सुजुकी का कहना है उनकी इलेक्ट्रिक कारें देश में मौजूद गाड़ियों की तुलना में सस्ती और किफायती होगी। यह भी पढ़ें : Electric Vehicles की कीमतों में आने वाली है भारी गिरावट, इंडिया में प्राइस होगा पेट्रोल वाहन के बराबर, जानें कैसे

E-Amrit Web Portal

यहां बताना जरूरी है कि भारत सरकार ने आज इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए नया वेब पोर्टल E-Amrit लॉन्च किया है। यह वेबसाइट इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी सभी सूचनाओं जैसे – ईवी की खरीद , निवेश के अवसरों, नीतियों और सब्सिडी के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन होगी और बिजली से चलने वाले वाहनों की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। सिर्फ इतना ही नहीं यह वेब पोर्टल इलेक्ट्रिक वाहनों की जागरूकता तो जगाएगा ही वहीं साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर चल रही अफ़वाहों को भी दूर करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here