
भारतीय बाजार में Electric Vehicles काफी तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी को देखते हुए कई नई और पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर रही हैं। वहीं, इसी कड़ी में भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero Motocorp जल्द ही नया Electric Scooter और Bike लॉन्च करने वाली है। इस बात का खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर या मोटरसाइकल Vida Electric ब्रैंड नाम से मार्केट में उतारेगी। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प अपनी सारी इलेक्ट्रिक वीइकल्स का प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के चित्तूर स्थित मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में करेगी।
हाल ही में, हीरो मोटोकॉर्प ने VIDA नाम के साथ कई नाम दर्ज किए थे। हीरो मोटोकॉर्प द्वारा जिन नामों को पंजीकृत किया गया है, उनमें– VIDA इलेक्ट्रिक, VIDA ईवी, VIDA मोबिलिटी, VIDA मोटोकॉर्प, VIDA स्कूटर और VIDA मोटरसाइकिल शामिल हैं। आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प अपने अपकमिंग बैटरी से चलने वाले वाहनों के लिए ‘हीरो’ ब्रांड का उपयोग नहीं कर सकता क्योंकि हीरो इलेक्ट्रिक, एक अलग ईवी निर्माण इकाई है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अलग ब्रांड के तहत अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: अब बिंदास खरीदें Electric Vehicle, इस कंपनी ने लगाया कम्यूनिटी चार्जर

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की झलक दिखी थी और तब से ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि कंपनी अपने पहले स्कूटर लॉन्च करने के लिए तैयार है। वहीं, इंडिया में 1 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए Hero Electric ने Bengaluru-based EV charging start-up Charzer के साथ साझेदारी की है। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter को चुनौती देने आ रहा Bounce का बिजली से चलने वाला स्कूटर, कम कीमत में जल्द करेगा एंट्री
इतनी बड़ी गिनती में चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए इन दोनों कंपनियों ने 3 साल का समय सेट किया है और इनकी शुरूआत 10,000 चार्जिंग स्टेशनों को सबसे पहले चालू करके की जाएगी। कंपनी के इस प्लान में फिलहाल 30 शहर शामिल किए गए हैं जिनमें सबसे पहले EV charging station स्टार्ट होंगे।





















