
पिछले कुछ माह से ही चर्चा हो रही थी कि सैमसंग जल्द ही अपना सबसे सस्ता 5G फोन Samsung Galaxy A13 5G को लॉन्च कर सकती है। इस फोन को हाल में कई खबरें आ रही थीं वहीं इसी बीच आज यह फोन ब्लूटूथ SIG पर लिस्ट हो गया है ऐसे में आशा कर सकते हैं कि कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। यह फोन सर्टिफिकेशन साइट पर SM-A136U, SM-A136U1, SM-A136W और SM-S136DL मॉडल नंबर के साथ आया है। ये मॉडल अलग—अलग देश के अनुसार लॉन्च होंगे। हालांकि इस सर्टिफिकेशन साइट पर Samsung Galaxy A13 5G के स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इससे पहले यह फोन Geekbench पर लिस्ट हुआ था जहां यह फोन Dimensity 700 SoC पर कार्य कर रहा था और इसके अलावा 4GB RAM मैमोरी के साथ Android 11 की जानकारी उपलब्ध थी। इसे भी पढ़ें: Motorola Moto G41 और Moto G31 स्मार्टफोन Helio G85 चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy A13 5G के स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अब तक जो लीक्स आए हैं उसके अनुसार Galaxy A13 5G में 6.48 इंच की LCD स्क्रीन हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी 5,000 mAh की बैटरी दे सकती है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जहां अब सैमसंग द्वारा कम रेंज के फोन में 10 वॉट की चार्जिंग दी जा रही थी। वहीं इस फोन में 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग हो सकती है। रही बात मैमोरी की तो अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कंपनी इसे 4 GB रैम के साथ 64 GB का स्टोरेज और 8 GB रैम के साथ 128 GB कर मैमोरी हो सकती है। इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग में पहली बार हुआ ये स्कैम, Amazon से खरीदे Samsung Galaxy S20+ को Flipkart ने किया ब्लॉक
लेटेस्ट वीडियो: Lava Agni 5G: Unboxing, First Look, Price & Specifications
फोटोग्राफी के लिए Galaxy A13 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है और कंपनी इसे 50 MP के प्राइमरी कैमरे के साथ 5 MP अल्ट्रावाइड और 2 MP डेफ्थ सेंसर दे सकती है। वहीं 8 MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन को नए साल की शुरुआत में पेश कर सकती है।





















