Tecno Pova Neo स्मार्टफोन दिसंबर में हो सकता है लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन

Join Us icon

Tecno इन दिनों अपने नए स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। टेक्नो का यह नया स्मार्टफ़ोन कंपनी के Pova सीरीज़ का फ़ोन होगा। टेक्नो इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Pova और Pova 2 को पहले कई मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी Tecno Pova Neo स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन सबसे पहले अफ्रीकन मार्केट में पेश किया जाएगा। लॉन्च से ठीक पहले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन लीक। हो गए हैं।

Tecno Pova Neo का डिजाइन

अपकमिंग Tecno Nova Neo स्मार्टफोन के रेंडर से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – ओब्सिडियन ब्लैक, गीक ब्लू और पोवेही में पेश किया जा सकता है। फ़्रंट डिज़ाइन की बात करें तो फ़ोन में वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। इसके साथ ही बैक पैनल की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप के साथ क्वाड LED फ्लैश और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के दाए फ्रेम में वॉल्यूम बटन और पावर बटन दिए जाएंगे।

Tecno Pova Neo के स्पेसिफिकेशन्स

Tecno Pova Noe स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.82-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ (720 x 1600 पिक्सल) और आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 होगा। टेक्नो के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही अटकलें है कि फोन में 18W चार्जिंग दी जाएगी।

टेक्नो का यह फोन मीडियाटेक के Helio P22 चिपसेट के साथ 4 GB की रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 64GB की स्टोरेज ऑफर की जाएगी। फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Tecno Spark 8 Pro स्मार्टफोन 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और Helio G85 के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Pova Neo की कीमत

Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को केन्या में 16,500 KSH (करीब 11,000 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। Gizmochina की रिपोर्ट की माने तो टेक्नो का यह स्मार्टफोन दिसंबर महीने में लॉन्च हो सकता है। यह भी पढ़ें : दिल्ली में बैन हो चुकी डीज़ल और पेट्रोल गाड़ियां फिर से भरेंगी रफ्तार, बस करना होगा यह काम

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here