
जब से इंडिया में इंटरनेट सस्ता हुआ है, सिर्फ SmartPhone ही नहीं बल्कि Smart TV की डिमांड में भी तेजी आई है। रही सही कसर Netflix, Prime Video, HotStar और Voot जैसे OTT प्लेटफॉर्म ने पूरी कर दी है जहां कई एक्सक्लूसिव शो, वेबसीरीज़ और मूवीज़ रिलीज की जाती है। शहरों के साथ-साथ अब गांव, कस्बों के लोग भी अपने घर में Smart Android TV लगाना चाह रहे हैं। यूजर्स की रूचि को देखते हुए कई टेक ब्रांड अब भारत में अपने स्मार्ट टेलीविज़न लॉन्च कर रहे हैं। कम बजट में बेहतर स्मार्टटीवी की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए आज हम देश में मौजूद Cheapest Smart Android TVs की डिटेल लेकर आए हैं जो 43 inch Display सपोर्ट करते हैं।
सस्ते 43 इंड स्मार्ट एंड्रॉय़ टीवी
1. LumX Full HD Smart Android LED TV
LumX ब्रांड का यह स्मार्ट एंडरॉयड टीवी शॉपिंग साइट अमेज़न पर सिर्फ 19,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। 43 इंच फुलएचडी डिसप्ले वाला यह स्मार्ट टेलीविज़न एंडरॉयड 9 पाई पर काम करता है जिसमें 1जीबी रैम और 8 जीबी मैमोरी दी गई है। टीवी की 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली स्क्रीन 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। 2 HDMI, 2 AV, 1 RF और 2 USB Port पोर्ट समेत इसमें हेडफोन जैक भी दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में Prime Video, Netflix, Disney+Hotstar, Youtube, Zee5 इन-बिल्ट आते हैं।

2. Shinco Full HD Smart LED TV
43 इंच डिसप्ले वाला यह Shinco ब्रांड टीवी भी अमेज़न पर 19,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। यह Alexa Built-in टेलीविज़न एंडरॉयड ओएस के साथ 1 जीबी रैम व 8 जीबी मैमोरी पर काम करता है जिसमें ए35 क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह टीवी 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाल 60हर्ट्ज़ डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसके साथ 20वॉट स्पीकर भी मौजूद है। इस टीवी में 3 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ 1 Optical Output भी दिया गया है। टीवी में मिलने वाली MOVIEBOX App पर 20000 से अधिक कंटेंट को 16 विभिन्न भाषाओं में देखा जा सकता है।
3. Thomson 9A Series
थॉमसन कंपनी का यह 43 इंच फुल एचडी एलईडी स्मार्ट एंडरॉयड टीवी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 20,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। 60हर्ट्ज़ डिसप्ले वाला यह टीवी एंडरॉयड ओएस के साथ 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर पर रन करता है तथा इसमें 1 जीबी रैम + 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टटीवी में Sony LIV, Zee5, Voot, HBO, Eros Now, MX Player TV, Alt Balaji, TVF, Jio Cinema और Tubi TV जैसी ऐप्स प्रीलोडेड आती है।

4. KODAK 7XPRO Series
कोडेक ब्रांड के इस टेलीविज़न में 42 इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है, लेकिन कीमत 20,499 होने के चलते इसका जिक्र करना भी गलत नहीं होगा। यह LED Smart Android TV 1920 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 60हर्ट्ज़ डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड ओएस के साथ ही इस टीवी में ARM Cortex-A53 और Mali-450MP3 दिया गया है। यह टीवी भी 1 जीबी रैम व 8 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ ही इस स्मार्टटीवी में DLNA सपोर्ट भी दिया गया है।
5. Blaupunkt Cybersound Smart Android TV
Blaupunkt का यह स्मार्टटीवी भी 42 इंच की Full HD LED डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस टीवी में 40वॉट का पावरफुल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जो सबसे बड़ी खासियत है। एंडरॉयड ओएस पर चलने वाले इस टीवी में 1 जीबी + 8 जीबी स्टोरेज दी गई है तथा साथ ही इस टीवी में डुअल वाईफाई भी मिलता है। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट सपोर्ट करने वाले इस स्मार्ट टेलीविज़न को फ्लिपकार्ट पर 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

6. Infinix X1
इनफिनिक्स ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी 43 inch Full HD LED डिसप्ले सपोर्ट करता है जो Eye Care Technology से लैस है। इस टेलीविज़न को 21,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। एंडरॉयड ओएस के साथ इस टीवी में क्वॉडकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक 6683 चिपसेट दिया गया है। इस टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज मिलती है। 3 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ 24वॉट स्पीकर तथा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो व अन्य ओटीटी ऐप Infinix X1 में आती है।
7. Micromax Smart LED TV
इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स भी सस्ते स्मार्ट टेलीविज़न के बाजार में टॉप 10 में आती है। यह टेलीविज़न 21,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है जिसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Micromax Smart TV में 43 इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह स्मार्टटीवी 1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ माली जी31एमपी2 जीपीयू सपोर्ट करता है। इस टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Miracast, 20वॉट स्पीकर इत्यादि माइक्रोमैक्स के कुछ अच्छे फीचर्स हैं जो काफी काम आते हैं।

8. DETEL Smart Android TV
DETEL कंपनी ने भी स्मार्ट टेलीविज़न के बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रखी है। कंपनी का 43 इंच स्क्रीन वाला Full HD LED Smart Android TV सिर्फ 23,499 रुपये में खरीदा जा सकता है जो फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए मौजूद है। Netflix, Disney+ Hotstar और Youtube जैसी इनबिल्ट ऐप्स से लैस यह टीवी एंडरॉयड ओएस पर काम करता है जिसे गूगल असिस्टेंट और क्रोमकॉस्ट का सपोर्ट भी प्राप्त है। इस टीवी में 2 HDMI और 2 USB पोर्ट के साथ 20W स्पीकर दिया गया है।
9. Redmi Smart LED TV
Xiaomi के Mi TV और Redmi TV दोनों ही एंडरॉयड टेलीविज़न के बाजार में सक्रिय है। इनमें से रेडमी 43 इंच फुलएचडी स्मार्ट एलईडी टीवी टॉप 10 सस्ते 43इंच डिसप्ले स्मार्टटीवी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। यह टेलीविज़न 24,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट अमेज़न से खरीदा जा सकता है। यह टीवी एंडरॉयड 11, क्रोमकॉस्ट और पैचवॉल के साथ मिलकर काम करता है। इनबिल्ट ओटीटी ऐप्स के साथ ही रेडमी टीवी में 20W स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक और अन्य जरूरी पोर्ट दिए गए हैं।

10. realme Smart Android TV
लगता नहीं है कि Realme कभी Redmi का पीछा छोड़ेगी। SmartPhone में तो दोनों कंपनियां आपस में भिड़ती ही हैं वहीं अब Smart TV के क्षेत्र में भी दोनों की टक्कर है। realme 43 inch Full HD LED Smart Android TV भी 24,999 रुपये की कीमत पर देश में बिक रहा है और यह फ्लिपकार्ट पर मौजूद है। यह स्मार्टफोन टीवी 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ MediaTek Quad core 6883 पर रन करता है। टीवी में एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट के साथ ही ओटीटी इनबिल्ट की गई है।




















