
इंडिया में Electric Vehicles की डिमांड को देखते हुए अब स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां जैसे OnePlus, Realme, Oppo, Apple और Xiaomi भी EV Segment में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल, इन कंपनियां ने हाल ही में ईवी सेगमेंट में ट्रेडमार्क कराने के लिए अप्लाई किया था। वहीं, अब खबर सामने आई है कि एक और मोबाइल बनाने वाली कंपनी Vivo जल्द ईवी सेगमेंट में एंट्री की तैयार में है। अगर सामने आई रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए Vivo Electric Bike और Scooter जल्द लॉन्च हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीवो ने इस सेगमेंट में ट्रेडमार्क के लिए अप्लाई किया है। वीवो ने क्लास 12 कैटिगरी में ट्रेडमार्क के लिए अप्लिकेशन डाला है, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कार, बाइक, ड्राइवरलेस कार, बाइसिकल, मोपेड्स और रिमोट कंट्रोल व्हीकल्स के साथ अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं। इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारत में सड़कों पर वीवो के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स दौड़ते हुए दिखाई देंगे। इसे भी पढ़ें: अब भारत की सड़कों पर भी दौड़ेंगे OPPO के Electric Vehicles, Mobile के बाद कंपनी ला रही E-Car और MotorBike

बताया जा रहा है कि वीवो सबसे पहले चीन में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आएंगे और फिर बाद इंडिया की सड़कों पर यह व्हीकल्स दिखाई देंगे। इसके अलावा शाओमी, एप्पल, रियलमी और वनप्लस जैसी टेक कंपनियों के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आने वाले हैं। इसे भी पढ़ें: [Exclusive] OPPO भारत में 60 हजार रुपये से कम कीमत में लाएगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, Tata Nano की तरह ईवी भी करेगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वीवो की अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक लेटेस्ट फीचर्स से लैस होंगे, जिनमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कीलेस एंट्री, वॉयस कमांड समेत अन्य फीचर्स शामिल होंगे।



















