
Samsung इन दिनों अपने अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A53 पर काम कर रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन पिछले साल लॉन्च किए Galaxy A52 का सक्सेसर है। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन के रेंडर कुछ दिनों पहले सामने आए थे जिसमें इस फ़ोन का पूरा डिज़ाइन देखने को मिले था। रेंडर से पता चलता है कि सैमसंग के इस फ़ोन का डिज़ाइन Galaxy A52 की तरह होगा, जिसमें पंच होल कटआउट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। अब 91mobiles को मिली जानकारी के मुताबिक, Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत के ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में शुरू हो गया है। सैमसंग के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं।
Samsung Galaxy A53 5G स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)
लीक रिपोर्ट्स पर दावा किया जा रहा है कि सैमसंग Galaxy A53 5G स्मार्टफोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 64MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Galaxy A53 स्मार्टफोन 4G वेरिएंट में नहीं बल्कि 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G 5G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां
Samsung Galaxy A53 डिजाइन
लीक रिपोर्ट्स की माने तो Galaxy A53 5G स्मार्टफोन को Infinity-O स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस फोन के रियर पैनल में LED फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन के बॉटम में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिया जाएगा। अपकमिंग Galaxy A53 5G स्मार्टफोन की मोटाई 8.14mm और कैमरा बंप के साथ 9.73mm होगा। सैमसंग का यह फोन व्हाइट कलर वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Motorola ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Moto Edge X30, सारे फीचर्स हैं नंबर वन





















