Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

Join Us icon

Samsung इन दिनों अपने पॉपुलर Galaxy M सीरीज़ के अपकमिंग बजट स्मार्टफ़ोन पर ज़ोर-शोर से काम कर रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Samsung Galaxy M33 5G है, जिसे लेकर पहली बार अक्टूबर में जानकारी सामने आई थी। अब क़रीब ढेड़ महीने बात हमें सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी मिली है। SamMobile की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन की बैटरी का मॉडल नंबर EB-BM336ABN है, जिसे Saftey Korea ने सर्टिफाइड किया है। सैमसंग की इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी 5,830mAh है यानी यह स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी मार्केटिंग के साथ पेश किया जाएगा।

बैटरी के मॉडल नंबर की बात करें तो सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M33 5G (SM-M336) से मिलता है। अगर ऐसा है, तो सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Galaxy A33 5G से अलग होगा, जो कि 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। अब तक, Galaxy M33 5G स्मार्टफोन को Galaxy A33 5G का रीब्रांडेड वर्जन माना जा रहा था। ऐसा इसलिए है क्योंकि सैमसंग के Galaxy A32 5G और Galaxy M32 5G एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए थे।

Galaxy A33 5G से होगा अलग

सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M33 5G और Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स के एक जैसे होने की अटकलें नहीं लगाई जा सकती है। ऐसे में हमें सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए सर्टिफिकेशन्स, बेंचमार्क लिस्टिंग और लीक का इंतज़ार करना चाहिए। यह भी पढ़ें : Redmi 10 2022 स्मार्टफोन FHD+ डिस्प्ले, 6GB RAM, और Android 11 के साथ Google पर हुआ लिस्ट, जानें कब होगा लॉन्च

सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन की बात करें तो इसका डिज़ाइन और कलर Galaxy A53 और Galaxy A73 जैसा हो सकता है। हालाँकि सैमसंग के इस फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिे पंच होल डिस्प्ले के बजाय नॉच दिया जा सकता है। तके साथ ही सैमसंग के इस फ़ोन 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन IP67-रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V23 Pro स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ जनवरी में होगा लॉन्च, जानें खूबियां

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here