
Xiaomi का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Redmi 10 2022 लॉन्च से पहले Google Play Console लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह दो रैम ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। रेडमी का यह स्मार्टफोन Android 11 और MediaTek चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। Google Play Console लिस्टिंग से ठीक पहले अपकमिंग Redmi 10 2022 स्मार्टफोन को FCC की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। 91mobiles ने एक्सक्लुसिव रिपोर्ट में Redmi 10 2022 स्मार्टफ़ोन को रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन के बारे में बताया है।
Redmi 10 2022 स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 10 2022 (codename eos, selene) visits Google Play Console.
Helio G70
4GB/6GB RAM
Android 11
1080x2400p display.Feel free to retweet.#Xiaomi #Redmi #Redmi102022 pic.twitter.com/qvN9YvcPHT
— Mukul Sharma (@stufflistings) December 14, 2021
टिपस्टर मुकुल शर्मा ने Google Play Console की लिस्टिंग के हवाले से बताया है कि Redmi 10 2022 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 स्किन पर रन करेगा। इसके साथ ही गूगल की लिस्टिंग से अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले इंफॉर्मेशन का भी पता चलता है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन 1080×2400 पिक्सल होगा। इसके साथ ही यह डिस्प्ले FHD+ है। संभवत: इस अपकमिंग फोन की डिस्प्ले Redmi 10 Prime की तरह होगी।
मुकुल शर्मा ने यह भी बताया कि शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 सीरीज चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले Redmi 10 Prime को कंपनी ने Helio G88 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। रेडमी का यह स्मार्टफ़ोन इससे पहले FCC (फेडरल कॉम्यूनिकेशन्स कमिशन) सर्टिफिकेशन वेबसाइट में दो वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था। इस लिस्टिंग में भी यह फोन Android 11 OS पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11 4G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत
टिपस्टर Kacper Skrzypek ने दावा किया है कि अपकमिंग Redmi 10 2022 स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जो कि Samsung S5KJN1 या OmniVision OV50C40 सेंसर हो सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP OmniVision OV02B1B या GC02M1B मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। Redmi 10 Prime 2022 स्मार्टफोन भारत में 2022 के पहले क्वार्टर में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo V23 Pro स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ जनवरी में होगा लॉन्च, जानें खूबियां



















