
इंडिया में इस समय एक से बढ़कर एक Electric Scooter लॉन्च हो रहे हैं। वहीं, कुछ ईवी स्कूटर मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। लॉन्च हो चुके ईवी स्कूटर में Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर और Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी इंडियन मार्केट में खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं और अभी तक कन्फ्यूज हैं कि कौन से स्कूटर आप के लिए बेस्ट रहेगी, तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से दोनो बेहतरीन फीचर्स और पावरफुल मोटर से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपेयर करने जा रहे हैं। इस कंपैरिजन को पढ़ आप तय कर पाएंगे कि दोनों स्कूटर में से आपके लिए कौनसा बेस्ट है।
Ola S1 Electric Scooter vs Simple One electric scooter:
दोनों लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर एक दूसरे को कीमत और नए जमाने की तकनीक से भरे सेगमेंट से एक दूसरे चुनौती देने के लिए तैयार हैं। जहां ओला इलेक्ट्रिक S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ एक बेहतर हाइपर बनाने में सक्षम है। वहीं सिंपल एनर्जी का यह स्कूटर भी नई टेक्नोलॉजी से लैस है।
Ola S1 Electric Scooter vs Simple One electric scooter: प्राइस
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट्स- एस1 और एस1 प्रो में लॉन्च किया गया था। ओला एस1 की कीमत 1 लाख रुपए है, वहीं एस1 प्रो की कीमत 1.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। लेकिन, FAME II और दिल्ली सरकार की सब्सिडी से Ola ई-स्कूटर की कीमतों में काफी कमी आ जाती है। दिल्ली में S1 और S1 Pro की कीमत क्रमश: 85,099 रुपए और 1,10,149 रुपए में बिकेगा। इसके अलावा सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध होगा जो इसे S1 Pro से काफी सस्ता बनाता है। FAME II और सरकारी सब्सिडी के साथ, ई-स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से कम हो जाएगी।
Ola S1 Electric Scooter vs Simple One electric scooter: स्पीड
इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़े परेशानी स्पीड और पिक-अप को लेकर रहती है। लेकिन, Ola Scooter और Simple One Scooter के साथ ग्राहकों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर बात करें Ola Electric Scooter के S-1 की तो कंपनी का दावा है कि यह 0 से 40 किमी की रफ्तार मात्र 3 सेकेंड में पकड़ लेगी। ओला एस1 को 115 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चलाया जा सकता है। वहीं, सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.95 सेकेंड में शून्य से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के अनुसार इसका टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रतिघंटा है। साथ ही कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने पर 240 किमी.तक की रेंज देता है। यदि ऐसा होता है तो रेंज के मामले में यह पहला स्कूटर बन जाएगा।
Ola S1 Electric Scooter vs Simple One electric scooter: रेंज
स्पीड के बाद इन दोनों ही इलेक्ट्रिक स्कूटर ने लोगों की दूसरी बड़ी परेशानी यानी रेंज को दूर कर दिया है। इन दोनों ही स्कूटर को सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय की जा सकेगी। Ola Scooter की बात की जाए तो इसका S-1 मॉडल सिंगल चार्ज में 121। वहीं Simple One स्कूटर सिंगल चार्ज में 236 किलोमीटर तक चलेगा।
लेटेस्ट वीडियो
Ola S1 Electric Scooter vs Simple One electric scooter: बैटरी और चार्जिंग पावर
Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.9 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो 11 bhp इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। इसके अलावा स्कूटर में तीन राइडिंग मोड नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर दिए गए हैं। नॉर्मल चार्जर से बैटरी को 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh लिथियम-आयन फिक्स्ड बैटरी पैक उपयोग किया गया है, जिसकी बदौलत इलेक्ट्रिक स्कूटर की मोटर 6 bhp की मैक्सिमम पावर और 72 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है





















