
इंडिया में Electric Scooters की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह साफ है कि अगले साल कई ऑटोमोबाइल कंपनियां बिजली से चलने वाले टू-व्हीलर को पेश करने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगले साल भारतीय मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च (Upcoming Electric Scooter) होने वाले हैं, Hero Motocorp Electric Scooter, Honda Electric Scooter और Suzuki Electric Scooter जैसी कंपनियों के स्कूटर शामिल होंगे। वहीं, अब खबर सामने आई है कि अगले साल यानी 2022 में यामाहा भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च (Yamaha First Electric Scooter Launch In India) कर सकती है।
Yamaha के आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम Yamaha E01 हो सकता है हालांकि, यामाहा इंडिया ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च को लेकर किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, हाल ही में यामाहा मोटर कंपनी के सीईओ योशिहिरो हिदाका ने कहा था कि अगले साल 2022 में कंपनी नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ला रही है, जिसके एशियाई देशों में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Ola S1 या Simple One: जानें कौनसा Electric Scooter आपके लिए है बेस्ट?

Yamaha Electric Scooter
यामाहा के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसे 125cc पेट्रोल स्कूटर की तर्ज पर ही पेश करेगी जो कि लुक और फीचर्स के मामले में शानदार होगा वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिस्क ब्रेक, एबीएस, चौड़ी टायर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाले डिस्प्ले समेत कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: बाप रे! एक बार फिर Electric Scooter में लगी आग, देखें- कैसे धू-धू कर उठने लगा धुआं
लेटेस्ट वीडियो
साथ ही कंपनी साल 2050 तक अपनी 90 पर्सेंट लाइनअप को इलेक्ट्रिक में बदलने चाहती है, जिसपर काम भी किया जा रहा है। दरअसल, जिस तरह पेट्रोल के बढ़ते दाम के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड और सेल बढ़ी है, उससे कंपनी काफी नई और पुरानी कंपनियां इस सेगमेंट की तरफ खींची चली आ रही हैं।





















