
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अपने यूजर्स के लिए एक लंबी वैधता वाला प्लान पेश किया है जो कि ज्यादा सुविधाएं के साथ आने वाला कंपनी का एक खास प्लान है। Vi का ये 3099 रुपये वाला शानदार प्लान कई जबरदस्त बेनेफिट्स के साथ लॉन्च हुआ है। ये प्लान कॉलिंग, डाटा और ओटीटी बेनिफिट के साथ आया है। दरअसल, देखा जाए तो यह कंपनी के Rs 2,595 वाला प्लान ही है, जिसकी कीमत बढ़ाकर इसे पेश किया गया है क्योंकि इसमें मिलने वाले लाभ लगभग एक जैसे ही हैं। वहीं, कंपनी ने चुपके से 2595 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है, जिसकी जगह 3099 रुपए वाले प्लान को लाया गया है।
Vi का 3099 रुपए वाला प्लान
सबसे पहले आपको बता दें कि इस प्लान में आपको डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। इसके अलावा रिचार्ज में यूजर्स कराने पर यूजर्स को 365 दिनों की वैधता मिलेगी। इस वैधता के दौरान ग्राहक को डेली 1.5GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से एक साल में कुल 547.5 जीबी डाटा ग्राहकों को मिलेगा। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को Vi movies and TV, Weekend data rollover और Binge All Night के साथ डेली 100 एसएमएस फ्री दिए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने यूजर्स को फिर किया निराश, अब इस प्लान में मिलेगा इतना कम डाटा और 14 दिन वैलिडिटी

ग्राहकों को वीकेंड डाटा रोलओवर और Binge All Night की सुविधा भी दी जा रही है। यानी वोडाफोन यूजर्स रात 12 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा का लाभ उठा सकते हैं। इन सबके अलावा Vi Movies & TV Classic का एक्सेस भी दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea का शानदार ऑफर, इस प्रोसेस को फॉलो कर यूं पाएं VIP मोबाइल नंबर
लेटेस्ट वीडियो
Vi Rs 2,595 prepaid pack
इसमें डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता था। इसके अलावा रिचार्ज में यूजर्स को 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 1.5GB डाटा मिलता था। जो कि एक साल में कुल 547 जीबी डाटा से भी अधिक होता था। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को Vi movies and TV, Weekend data rollover और Binge All Night के साथ डेली 100 एसएमएस फ्री दिए जाते थे।












