इंडिया में टेलीफोन यूजर्स की गिनती बढ़कर हुई 118.96 करोड़! जानें Jio, Airtel और Vi किस कंपनी के कितने ग्राहक

Join Us icon

Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea समेत सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL इन सभी का प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक मोबाइल यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा जाए। इसके लिए ये दूरसंचार कंपनियां नए-नए आर्कषक ऑफर भी लेकर आती रहती है और खुद को अन्यों से बेहतर बताती हैं। कौन सी कंपनी अपने मकसद में सफल रही है और उपभोक्ताओं को लुभाने में कामयाब रही है, इसका लेखा-जोखा TRAI की नई रिपोर्ट में सामने आया है जिसका वर्णन आगे किया गया है।

TRAI यानी टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अक्टूबर महीने की एक ताजा रिपोर्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कितने ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े हैं या कितने यूजर नेटवर्क छोड़कर भागे हैं। इस रिपोर्ट में सभी टेलीकॉम कंपनियों का कस्टमर बेस कितना हुआ है यह बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2021 के अंत तक इंडिया में टेलीफोन यूजर्स की कुल संख्या बढ़कर 118.96 करोड़ हो गई है।

Airtel giving daily 500mb data free on rs 265 299 719 839 plan offer

किसके कितने ग्राहक

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio ने अक्टूबर महीने में अपने नेटवर्क से 17.6 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इस नए कस्टमर्स के साथ ही रिलायंस जियो का कुल उपभोक्ता आधार बढ़कर 42.65 करोड़ हो गया है।

Bharti Airtel के बारे में इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर महीने में 4.89 लाख लोग इस कंपनी का नेटवर्क छोड़कर गए हैं। कस्टमर्स के छोड़कर जाने के बाद अक्टूबर में एयरटेल का सब्सक्राइबर बेस घटकर 35.39 लाख रह गई है।

Vodafone Idea के लिए भी अक्टूबर का महीने बुरा ही रहा है। इस दौरान 9.64 लाख मोबाइल यूजर्स ने वीआई नेटवर्क से अपना नाता तोड़ा है और इसके बाद Vi का कुल कन्ज्यूमर बेस 26.90 करोड़ पर आ गया है।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea BSNL subscribers base report in October 2021 TRAI

देश में कितने मोबाइल यूजर

अक्टूबर 2021 के अंत तक भारत में 118.96 करोड़ टेलीफोन यूजर्स गिने गए हैं। ट्राई के मुताबिक इस दौरान शहरी मोबाइल यूजर्स की ​गिनती में गिरावट दर्ज हुई है और शहरी सब्सक्राइबर्स बेस 65.88 करोड़ हो गया है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण सब्सक्राइबर्स की संख्या पहले से बढ़ी है और अक्टूबर महीने में 53.07 करोड़ आंकी गई है। गौरतलब है कि इस समय के दौरान देश में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है और अक्टूबर में ये यूजर बढ़कर 79.8 करोड़ हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here