
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड को देखते हुए Evtric मोटर्स ने ईवी इंडिया XPO 2021 में तीन ऐसे टू व्हीलर को लॉन्च किया है जो कि बिजली से चलते हैं। दरअसल, Evtric द्वारा पेश किए गए तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है तो दो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। कंपनी ने इन बिजली से चलने वाले टू-व्हीलर्स के नाम EVTRIC Rise(Motorcycle), EVTRIC Mighty (Scooter) और EVTRIC Ride Pro (Scooter) रखें हैं। वहीं, कंपनी का मानना है कि भारत जैसे बाजार में यह इलेक्ट्रिक वाहन तेजी से बिकने वाले वाहन हो सकते हैं, क्योंकि भारत में इसे ऐसे समय में लाया जा रहा है। जिस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की ज्यादा डिमांड है।
प्राइस
EVTRIC द्वारा पेश किए गए इन तीन इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत की बात करें तो अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी का कहना है कि इन वाहनों की कीमत भारतीय बाजारों की कीमत के अनुसार ही तय की जाएगी। हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगले साल यह खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

टॉप स्पीड और रेंज
सबसे पहले अगर बात करें EVTRIC राइज हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक की तो कंपनी ने इसमें 3.0 KWH लिथियम-आन डिटेचेबल बैट्री दी है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 100 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 120 किमी की राइडिंग रेंज देगी। इसके अलावा अगर बात करें EVTRIC Mighty हाई स्पीड स्कूटर 70 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ एक बार फुल चार्ज होने पर 90 किमी की रेंज देती है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो राइड प्रो-हाई स्पीड ई-स्कूटर 75 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और 90 किमी की ड्राइविंग रेंज देगा।
EVTRIC मोटर्स के फाउंडर और एमडी मनोज पाटिल का कहना है “पूरी EVTRIC टीम भारत में ईवी दोपहिया उद्योग को बढ़ाने वाले गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश करने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में ई वाहन नया है और यह ग्राहकों की मानसिकता पर निर्भर है। इस कारण से कंपनी की ओर से ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर लाया गया है।












