
Samsung कुछ दिनों पहले अपना बजट टैबलेट Galaxy Tab A8 को पेश किया था। अब कंपनी इस टैबलेट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India ने सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Tab A8 टैबलेट को फीचर्स के साथ लिस्ट किया है। Samsung Galaxy Tab A8 सैमसंग के 2020 में लॉन्च किए Galaxy Tab A7 का सक्सेसर है। सैमसंग ने इस टैब को नीदरलैंड समेत यूरोपियन मार्केट में 230 यूरो (करीब 19,500 रुपये) की शुरुआती क़ीमत में लॉन्च किया है।
Samsung Galaxy Tab A8 इंडिया लॉन्च
Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट को लेकर ख़बर है कि कंपनी इसे अन्य मार्केट में जनवरी 2022 में लॉन्च कर सकती है। ऐसे में कंपनी ने इस टैबलेट को भारत में टीज करना शुरू कर दिया है। फिलहाल सैमसंग का यह टैब भारत में किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Samsung Galaxy Tab A8 के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट को 10.5-इंच TFT LCD पैनल के साथ लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट की डिस्प्ले का रेजलूशन 1920 x 1200 पिक्सल है। इसके साथ ही सैमसंग के इस टैबलेट के साइज की बात करें तो यह 246.8 x 161.9 x 6.9mm है। इसके साथ ही टैबलेट का वजन 508 ग्राम है। इस टैबलेट को तीन कलर – ग्रे, सिल्वर और पिंक गोल्ड कलर में पेश किया गया है।
Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट को UNISOC T618 चिपसेट, 4GB तक की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से टैबलेट की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग के इस टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबले में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। इसके साथ ही टैब में 3.5mm हेडफ़ोन जैक, USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी
Samsung Galaxy Tab A8 टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, कम्पास दिया गया है। इस टैबलेट में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। सैमसंग का यह टैबलेट Android 11 पर आधारित One UI 3 पर रन करता है। इसके साथ ही टैब में 7,040mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। सैमसंग का यह टैब WiFi-only और WiFi + LTE दोनों वेरिएंट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा Galaxy Flip की तरह फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन, डिजाइन और फीचर्स से उठा पर्दा





















