
इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड ने Cyborg के साथ भारत के दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मोटरबाइक सेगमेंट में प्रवेश की घोषणा कर दी है। यह अनुकूलित वाहनों और साउंड इंजीनियरिंग के निर्माण में विशेषज्ञता वाला एक देशी स्टार्टअप है। इसी के साथ कंपनी ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोटरबाइकों की एक सीरीज से पर्दा उठाया है जो कि Cyborg Yoda Electric Motorcycle है। न बाइक्स के बारे में दावा किया जाता है कि ये स्मार्ट, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक से लैस हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने गुरुग्राम के मानेसर स्थित अपने प्लांट में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का निर्माण और असेंबली शुरू कर दिया है। हालांकि, इंडिया लॉन्च में अभी थोड़ा समय लग सकता है।
कंपनी शुरुआती फेस में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 40,000 यूनिट का उत्पादन करने की क्षमता रख रही है। इसके अलावा कंपनी सुपर डिस्ट्रीब्यूटर्स और सर्विस सेंटर पर भी काम कर रही है। जिसके तहत भारत के उत्तर, दक्षिण और पश्चिमी क्षेत्रों में कंपनी का एक मजबूत सेल्स और मार्केटिंग नेटवर्क भी होगा। वहीं, CYBORG को भारत में क्रूजर, रेगुलर और स्पोर्ट्स सेगमेंट में इलेक्ट्रिक मोटरबाइक के 3 वेरिएंट पेश किए जाएंगे। पहला प्रमुख उत्पाद – क्रूजर मॉडल Yoda है जो कि भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरबाइक है जिसमें एक स्वैपेबल बैटरी है। इसे भी पढ़ें: हीरो वाली एंट्री करेंगे Hero मोटोकॉर्प के इस ब्रांड के Electric Bike और Scooter, जानें क्या होगा खास

साथ ही इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प अपनी मोटरसाइकिलों के लिए बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों के साथ-साथ सड़क के किनारे चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए एक पार्ट्नर्शिप भी कर रही है। इस साझेदारी के तहत हर एक किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। यह कॉम्पैक्ट होम चार्जिंग सॉकेट हैं जो 30 मिनट में 50 प्रतिशत की फास्ट चार्जिंग से लैस हैं। साथ ही चार्जिंग स्टेशनों के मालिकों को सर्विस फ्री और आपूर्ति के अलावा एक प्रीमियम शुल्क का फायदा भी दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Electric Bike खरीदने वालों को झटका, बिजली से चलने वाली इस बाइक के दाम 18 हजार तक बढ़े
लेटेस्ट वीडियो
राघव कालरा, संस्थापक, इग्निट्रॉन मोटोकॉर्प प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “हमें अपने नए ब्रांड साइबोर्ग के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मोटरबाइक सेगमेंट में प्रवेश की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी परिवहन के भविष्य को परिभाषित करेगी और भारत ईवी को तेजी से अपनाने की राह पर है।”


















