
नोकिया फोंस को लेकर विश्व सहित भारत में भी काफी उत्सुकता है। जब से यह मालूम हुआ है कि कंपनी दोबारा से बहु प्रचलित फोन नोकिया 3310 को लाने वाली है तब से यह उत्सुकता और भी बढ़ गई। वहीं भारत में नोकिया फोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बेहद ही अच्छी खबर आई है। कंपनी जल्द ही 3310 के लॉन्च करने वाली है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया 3310 को लेकर भारत में कैंपेन शुरू कर दिया गया है।
कंपनी ने एक प्रोस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि नोकिया 3310 फैन अपना खुद का फोन डिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने विश्व भर में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें भारत भी शामिल है। इस प्रतियोगिता में जो भी विजेता होंगे उनके आर्ट वर्क वाला नोकिया 3310 फोन गिफ्ट किया जाएगा। हालांकि इस तरह के डिजाइन वाले फोन बेहद ही सीमित एडिशन में ही होंगे।
असूस ला रहा है बेहद ही ताकतवर कैमरे वाला फोन, एप्पल आईफोन 7 प्लस से भी है ज्यादा दमदार
नोकिया 3310 के इस लिमिटेड एडिशन को जितने के लिए सबसे पहल आपको अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से @Nokiamobile को फॉलो करना है। इसके साथ ही अपने द्वारा डिजाइन किए गए नोकिया 3310 मॉडल के आर्टवर्क को हैशटैग3310आर्ट #3310art लिखकर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर करना है।
जल्द लॉन्च होगा 1,500 रुपये का 4जी वोएलटीई फोन, जिस पर चलेगा जियो सिम
नोकिया 3310 के डिजाइन की यह प्रतियोगिता वैश्विक स्तर पर शुरू हो गई और 10 मई को इसका समापन होगा। इसके बाद 22 मई को विजेता की घोषणा की जाएगी। नोकिया 3310 के इस डिजाइन प्रातियोगिता के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करें।
हालांकि कि आप प्रतियोगिता में भाग लें ने लें लेकिन यह बात तो अब साफ हो चुकी है कि जल्द ही नोकिया 3310 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो कंपनी इसे दमदार बैटरी बैकअप के साथ पेश किया है। फोन में 22 घंटे के टॉकटाईम का दावा किया है जो पुराने नोकिया 3310 की अपेक्षा दस गुणा ज्यादा है। इतना नहीं नोकिया 3310 में आपको स्नेक गेम भी खेलने को मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने इसे नोकिया रिंगटोन से भी लैस किया है।
फोन में 2.4-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसे 2-मेगापिक्सल के कैमरे से लैस किया है। कैमरे के साथ आपको फ्लैश भी मिलेगा। एस30 सीरीज़ आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है। हालांकि इस बार ओएस थोड़ा एडवांस है और आपको ओपेरा ब्राउजर मिलेगा। अर्थात नए 3310 में इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।





















