
HMD Global ने टेक जगत के सबसे बड़े इवेंट में से एक Consumer Electronics Show (CES) 2022 में अपने ग्राहकों को खुश करते हुए लो बजट के स्मार्टफोन्स को पेश किया है। इस इवेंट में कंपनी ने दो नए Nokia C-series और दो G-series फोन्स को पेश किया है। इनके अलावा कंपनी ने Nokia 2760 Flip के नाम से एक फ्लिप फोन का भी खुलासा किया है। लेकिन, फोन की कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको Nokia C-series के अंदर पेश किए गए Nokia C100 और Nokia C200 के बारे में जानकारी देंगे। यह कंपनी द्वारा पेश किए गए इस इवेंट में सबसे सस्ते फोन्स हैं। इसके अलावा यह दोनों ही फोन लेटेस्ट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किए गए हैं। हालांकि, अभी HMD Global ने इन फोन के यूएस से बाहर की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। आइए आगे जानते हैं नोकिया सी100 और नोकिया सी200 के बारे में सबकुछ। इसके अलावा आप यहां क्लिक कर Nokia G100 और Nokia G400 की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Nokia C100 और Nokia C200 का प्राइस
कंपनी द्वारा पेश किए गए सभी फोन में से Nokia C100 सबसे किफायती Android स्मार्टफोन है। यूएस में इसकी कीमत $99 (लगभग 7,400 रुपये) है और यह Tracfone के माध्यम से उपलब्ध होगा। Nokia C200 की कीमत $119 (लगभग 9,000 रुपये) है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि अभी इंडिया या किसी दूसरे देश में इन फोन के लॉन्च की जानकारी कंपनी द्वारा सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मदी की जा सकती है कि जल्द ही फोन दूसरी मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: CES 2022 : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8Gen 1, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, Oxygen OS 12 के साथ हुआ लॉन्च
Nokia C100 और C200 के स्पेसिफिकेशन्स
Nokia C100 और C200 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी समान हैं। आइए आपको इन दोनों ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। आपको बता दें कि दोनों MediaTek Helio A22 प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं और 3GB रैम और 32GB स्टोरेज तक की पेशकश करते हैं। इसे भी पढ़ें: 65W Charging और 50MP Camera के साथ Realme GT2 5G Phone लॉन्च, इसमें है 12GB RAM की ताकत
फोन में 4,000mAh की बैटरी और सिंगल रियर कैमरा भी मिलता है। C200 में HD+ रेजोल्यूशन वाला 6.1-इंच का डिस्प्ले है जो मोटे बेज़ल से लैस है। ये स्मार्टफोन Android 12 चलाते हैं और 4000mAh की बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी ने फिलहाल दोनों ही फोन्स की पूरी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है।





















