
ओप्पो ने नए साल पर अपने मिड रेंज स्मार्टफोन OPPO A54 की कीमत में कटौती की है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन भारत में अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। OPPO A54 स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 1000 रुपये की कटौती की है। OPPO की A-सीरीज का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और तीन कलर ऑप्शन के साथ बिक्री के लिए आता है। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन ओक्टा-कोर MediaTek प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और शानदार डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको OPPO A54 स्मार्टफोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
OPPO A54 की क़ीमत
OPPO A54 स्मार्टफ़ोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। OPPO A54 का पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 13,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 128GB स्टोरेज को अब 14,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन का हाई-एंड वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 15,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। OPPO A54 स्मार्टफ़ोन की कम हुई कीमतें 7 जनवरी 2022 से लागू होंगी।

OPPO A54 के स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A54 स्मार्टफ़ोन में 6.51-इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। ओप्पो का यह फोन 6GB तक की रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के स्पेशिपिकेशन्स के बाद अब कीमत का हुआ खुलासा, जानें क्या होंगे दाम
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन में साइडमाउंट फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ओप्पो के इस फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Nubia RedMagic 7 स्मार्टफोन लॉन्च से पहले वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ होगा लॉन्च










